Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जय बाबा सिद्धनाथ ट्रस्ट के तत्वाधान में दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विशेष संवाददाता 23-02-2024
IMG-20240223-WA0150.jpg

जमानियाँ । क्षेत्र के ग्राम सोनहरिया वन स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर पर प्रत्येक वर्ष की भांति माघ शुक्ल त्रयोदशी गुरुवार को वार्षिक पूजन व मेला में जय बाबा सिद्धनाथ ट्रस्ट के तत्वाधान में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पहलवानों ने अपने दॉव-पेच से दर्शकों को खूब प्रभावित किया तथा दर्शकों करतल ध्वनि से उनका उत्साहवर्धन करते रहे। पहली कुश्ती जिला केशरी पहलवान अशोक व मऊ जनपद के पहलवान धर्मेन्द्र तथा दूसरी कुश्ती दीना पहलवान व वाराणसी के पहलवान के बीच हुई। पहलवानों ने अपने दमखम व कुशल दांव-पेच से अखाड़े को गौरवान्वित कर दिया तथा उपस्थित दर्शक प्रत्येक दॉव-पेच पर तालियाँ बजाकर पहलवानों को उत्साहित करते रहे। उक्त मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव, प्रधान राकेश राय, प्रधान प्रतिनिधि महेश राय, कृपाशंकर राय, सुरेन्द्र राय, आनन्द राय, अभय नरायण राय, महंत राय, श्रीधर राय मौजूद रहे। संचालन केशव प्रसाद राय व सुशील कुमार राय तथा निर्णायक की भूमिका में रामबदन राय रहे।

Post navigation

Previous: तीन दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ समापन।
Next: सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर लोक निर्माण विभाग फेर रही पानी

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.