Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या पर विरोध, न्याय की मांग

विशेष संवाददाता 10-03-2025
015 (8)

सैदपुर। सीतापुर जनपद में राष्ट्रीय अखबार के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की दिनदहाड़े गोली मारकर हुई हत्या के विरोध में महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष पवन मिश्रा ने महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक पत्र उपजिलाधिकारी सैदपुर के माध्यम से भेजा। पत्र में इस नृशंस हत्या को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया गया, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ—पत्रकारिता—के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग

महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा,“पत्रकारों पर बढ़ते हमले लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द लागू किया जाए।” पत्रक सौंपने के दौरान शुभम मोदनवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, पारसनाथ कुशवाहा, मोतीलाल कश्यप, आशीष कुमार, मोहम्मद इसरार, रजनीश प्रजापति सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में न्याय की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। पत्रकारों ने सरकार से मांग की कि इस मामले को गंभीरता से लेकर न्याय सुनिश्चित किया जाए।

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मार्च माह के खाद्यान्न वितरण की घोषणा
Next: रिटायर्ड कैप्टन बब्बन राम का 7वीं नेशनल गेम्स के लिए चयन

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.