Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

रिटायर्ड कैप्टन बब्बन राम का 7वीं नेशनल गेम्स के लिए चयन

विशेष संवाददाता 10-03-2025
01245

जमानिया। क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सेना के रिटायर्ड कैप्टन एवं अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलीट बब्बन राम का पंजाब और हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने वाले 7वीं नेशनल मास्टर्स गेम्स के लिए यूपी टीम में चयन हुआ है। वे प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उनके चयन की खबर मिलते ही इलाके के पूर्व और वर्तमान सैन्य कर्मियों सहित खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोगों ने बब्बन राम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वे नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

स्वीमिंग, बाधा दौड़, ट्रिपल जंप और डिस्कस में लेंगे भाग

बब्बन राम ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे इस गेम्स में स्वीमिंग, 110 मीटर बाधा दौड़, ट्रिपल जंप और डिस्कस थ्रो में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, “मेरा एकमात्र लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना है, और इसके लिए मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए कठिन परिश्रम और स्पष्ट लक्ष्य का होना जरूरी है।”

कड़ी मेहनत से हासिल किए कई मेडल

गौरतलब है कि बब्बन राम 1979 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और 2009 में सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद दोस्तों से प्रेरित होकर उन्होंने 2021 में 65 प्लस आयु वर्ग के मास्टर्स एथलेटिक्स में कदम रखा। तब से अब तक उन्होंने स्टेट, नेशनल और अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 12 से अधिक पदक जीते हैं, जिनमें गोल्ड, रजत और कांस्य शामिल हैं। उनकी उपलब्धियों से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिल रही है, और अब सभी को उनसे नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Post navigation

Previous: पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या पर विरोध, न्याय की मांग
Next: महाकालेश्वर नाथ महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.