Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महाकालेश्वर नाथ महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

विशेष संवाददाता 11-03-2025
587 (2)

गाजीपुर। होली के पावन पर्व पर स्नेह, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बाराचवर विकास खंड के मुहम्मदपुर, खारा स्थित महाकालेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस समारोह में ग्रामवासियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाकालेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में अबीर-गुलाल लगाकर की गई। इस दौरान संचालक त्रिभुवन सिंह बबलू (क्षेत्र पंचायत सदस्य), महंत मुकेश बाबा, दिनेश कुमार गुप्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने होली की शुभकामनाएं दीं। इस समारोह में पत्रकारों और कलाकारों का विशेष सम्मान किया गया। महंत मुकेश बाबा व त्रिभुवन सिंह बबलू ने अंगवस्त्र भेंट कर एवं गुलाल लगाकर पत्रकारों और कलाकारों का सम्मान किया। इस अवसर पर पत्रकार यशवंत सिंह (प्रबंधक, आर.एस. कान्वेंट स्कूल), विकास राय, सुनील सिंह, घनश्याम सिंह, गोपाल जी पांडेय, रमेश यादव, अभिषेक आनंद, अंकित पांडेय, विनोद यादव, व मनीष कुमार भारद्वाज सहित अन्य पत्रकारगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलाकारों ने होली के गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया और सभी अतिथियों का मन मोह लिया। इस भव्य आयोजन में गया सिंह चौहान (ग्राम प्रधान, मुहम्मदपुर), अजय कुमार सिंह (पूर्व ग्राम प्रधान खारा व सभापति साधन सहकारी समिति), पारसनाथ यादव (वरिष्ठ सपा नेता), रामरतन यादव (क्षेत्र पंचायत सदस्य), राजकुमार यादव, चतुर्भुज सिंह (अध्यापक), कमलेश सिंह, झब्बू सिंह, अनूप कुमार सिंह, राधेश्याम पाल, मसतू यादव, राजेश पाल समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

होली मिलन समारोह ने लोगों के बीच भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को और अधिक प्रगाढ़ कर दिया। आयोजन में मंदिर परिसर रंग और उमंग से सराबोर हो उठा तथा सभी ने आपसी प्रेम और भाईचारे के संदेश के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

Post navigation

Previous: रिटायर्ड कैप्टन बब्बन राम का 7वीं नेशनल गेम्स के लिए चयन
Next: वांछित अभियुक्त दिलीप वर्मा को जमानियाँ पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.