Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

लाभार्थियों से सीधा संवाद

विशेष संवाददाता 18-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
PHOTO--1 (1)

गाजीपुर। स्वामित्व योजना के अंतर्गत घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन जनपद स्तर पर ऑडिटोरियम सभागार, विकास भवन के निकट किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, घरौनी के लाभार्थियों और ग्रामीण जनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशभर के लगभग 50,000 गांवों में 65 लाख प्रॉपर्टी कार्ड का डिजिटल वितरण किया। साथ ही उन्होंने लाभार्थियों से सीधा संवाद भी किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद, तहसील, और विकासखंड स्तर पर किया गया। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के माननीय मंत्री, पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग श्री ओम प्रकाश राजभर ने दीप प्रज्वलन कर किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए। जनपद में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान लगभग 25,000 प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए गए। अपने संबोधन में माननीय मंत्री जी ने प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता की प्रशंसा की और कहा कि स्वामित्व योजना गरीब, कमजोर, और असहाय लोगों के हित में है। इस योजना से प्रॉपर्टी कार्ड मिलने से जमीनी विवाद हल होंगे, बैंक से ऋण लेना आसान होगा और अनावश्यक कानूनी प्रक्रियाओं से राहत मिलेगी। इसके साथ ही, उन्होंने स्वच्छता और नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि अप्रैल 2020 में शुरू हुई स्वामित्व योजना प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी वाले घरों को स्वामित्व अधिकार प्रदान करना है, जिससे ग्रामीण समाज में आर्थिक स्वतंत्रता और संपत्ति सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। खेत की खतौनी की तरह अब घरौनी से घरों का मालिकाना हक सुनिश्चित होगा।

राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामित्व योजना से भूमि विवादों का समाधान होगा और ग्राम पंचायतों की भूमि का स्पष्ट मानचित्र तैयार होगा। इससे विकास योजनाओं की योजना बनाना आसान होगा और लाभार्थी ऋण सहित अन्य योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। विधायक जखनियां बेदीराम ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ड्रोन सर्वेक्षण के आधार पर तैयार किए गए स्वामित्व कार्ड से विवाद रहित संपत्ति अधिकार सुनिश्चित होंगे। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात माननीय मंत्री जी और जनप्रतिनिधियों ने ‘मां’ के नाम से पौधरोपण किया और अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील की।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण विहारी राय, सुभासपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र राजभर, स्वामित्व योजना प्रभारी दयाशंकर पाण्डेय, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) दिनेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, डिप्टी कलेक्टर ज्योति चौरसिया, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या, तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Post navigation

Previous: महाविद्यालय के संस्थापक की प्रतिमा का अनावरण
Next: सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए चलाया गया अभियान

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.