Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

दिव्यांग बच्चे अपने को उपेक्षित न समझे : सुरेंद्र सिंह

विशेष संवाददाता 31-07-2024
img-20240730-wa02111723571308006260203.jpg

जमानिया। हेतिमपुर गांव स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के देखभाल व उनसे जुड़ी सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के लिए अभिभावक परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वही शिविर में अभिभावकों से दिव्यांग बच्चों के प्रति सकारात्मक रवैया रखने की अपील की गई। अभिभावकों को योजनाओं और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की पूर्ण जानकारी दी गई।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि विकलांग बच्चों की हर संभव सहायता करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। वह अपने को उपेक्षित न समझें। विकलांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सभी को निस्वार्थ भाव से काम करने की जरूरत है। सरकार की हर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें अभिभावक ही बेहतर भूमिका निभा सकते हैं। उन्होने कहा कि दिव्यांग बच्चों को विद्यालय में भागीदारी बढ़ाने एवं उनको पढ़ाने के लिए विभिन्न/गतिविधियों को रुचिकर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया गया। इस अवसर पर शरदेन्दुधर दुबे‚ पारस सिंह यादव‚ अरविन्द्र कुमार सिंह‚ मनोज कुमार तिवारी‚ सत्येन्द्र सिंह यादव‚ संतोष कुमार‚ जितेन्द्र कुमार सहित 50 से अधिक अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: चोरी की मोटर साइकिल के साथ नाबालिग गिरफ्तार
Next: खुले में संचालित हो रहे ट्रांसफार्मर दुर्घटना को दे रहे हैं दावत

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.