Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • खबर ⁄ समाचार

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने किया कलेक्ट्रेट और विकास भवन का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 29-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250429-WA0002.jpg


गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर और विकास भवन के सभी कार्यालयों एवं पटलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई और फाइलों के व्यवस्थित रखरखाव पर विशेष जोर दिया।

जनता दर्शन के उपरांत जिलाधिकारी ने जिला कलेक्ट्रेट और जिला सचिवालय के विभिन्न कार्यालयों के पटलों का जायजा लिया। उन्होंने प्रत्येक पटल पर फाइलों के रखरखाव, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, इनवर्टर एवं जनरेटर की स्थिति, स्वच्छ पेयजल और शौचालय की व्यवस्था का अवलोकन किया। इसके बाद जिलाधिकारी विकास भवन पहुंचे, जहां उन्होंने सभी कार्यालयों और पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास भवन में विद्युत वायरिंग को अस्त-व्यस्त पाया, जिस पर उन्होंने तत्काल उसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। विकास भवन के कार्यालय और परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और पटल सहायकों को नियमित रूप से कार्यालय पहुंचने और जनसुनवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने फाइलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर बल दिया ताकि कोई भी व्यक्ति परेशान न हो। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट और विकास भवन की विद्युत वायरिंग और बिल्डिंग में पाई गई कुछ कमियों को भी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, डिप्टी कलेक्टर चंद्रशेखर यादव, सालिक राम, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला सूचना अधिकारी राकेश यादव और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: कैप्टन स्टील का गाजीपुर में कांट्रैक्टर्स सम्मेलन  नए गोदाम और योजनाओं से उत्साहित हुए ठेकेदार
Next: पहलगाम हमले के विरोध में उतरे ‘सैनिटाइजर मैन’ निशांत सिंह, गाजीपुर में किया प्रदर्शन

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.