Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

कोविड-19 कर्फ्यू के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

ब्यूरो 07-05-2021
khabarimg

गाजीपुर। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी एम पी सिंह ने शासन के निर्देशानुसार लागू कर्फ्यू को 10.05.2021 की प्रातः 07 बजे तक लागू रखने का निर्देश दिया है।

उन्होने निर्देश दिया है कि शासन द्वारा जारी आदेश के अर्न्तगत आवश्यक दवा/सर्जिकल की दुकानो के साथ ही दैनिक उपयोग की दुकाने जैसे सब्जी/फल/दूध/किराना इत्यादि की दुकानों को छो़ड़कर शेष सभी दुकाने बन्द रखने का आदेश दिये है। सब्जी मण्डी/फल मण्डी में भी सोशन डिस्टेन्सिंग का पालन व मास्क/ग्लब्स व सेनेटाईजर के उपयोग की अनिवार्यता की गयी है।
जिलाधिकारी ने शासन के आदेश पर दैनिक उपयोग के वस्तुओ जैसे सब्जी, फल एव किराना की दुकानों को निम्म समयावधि में खुलने के आदेश दिये है। जिसमें फल, सब्जी की दुकाने प्रतिदिन प्रातः 06 बजे से पूर्वान्ह 10 बजे तक खुलेगी। किराना की दुकाने प्रतिदिन पूर्वान्ह 10 बजे दोपहर 02 बजे तक ही खुलेगी। सब्जी मण्डी/फल मण्डी की दुकानों को परोक्त अवधि में लगाने के स्थान का निर्धारण जनपद मुख्यालय पर अपर पुलिस अधीक्षक, नगर, गाजीपुर तथा उपजिलाधिकारी सदर, गाजीपुर द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर किया जायेगा। इसी प्रकार उपरोक्त अवधि में तहसील मुख्याल एंव कस्बो में सब्जी मण्डी/फल मण्डी के स्थान का निर्धारण सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों/क्षेत्राधिकारियों द्वारा नगर पलिका परिषद/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित कर किया जायेगा।

Post navigation

Previous: नाजायज गांजा के साथ एक गिरफ्तार
Next: कोविड चिकित्सालयों में बना हेल्प सेन्टर

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.