Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

अन्न महोत्सव‘‘ मनाये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने की बैठक

ब्यूरो 31-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210731-WA0011

गाजीपुर। जनपद में 05 अगस्त 2021 को अन्न महोत्सव मनाये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों संग शनिवार को बैठक कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस दिन से प्रारंभ होने वाले प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वितरण हेतु आवंटित खाद्यान्न की उठान प्रत्येक दशा में 31 जुलाई, 2021 तक सुनिश्चित कर ली जाय। उन्होने इस योजना के प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि इसके लिए निर्धारित प्रारूप पर बैनर बनवाकर कोटे की दुकानो पर प्रदर्शित किया जाये।

जिलाधिकारी ने बताया कि अन्न महोत्सव के दिन प्रत्येक उचित दर दुकान पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए कम से कम 100 लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, जिनमें कुछ ऐसे लाभार्थी भी होंगे, जो पहली बार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत राशन प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक उचित दर दुकान पर टेलीविजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, ताकि वहां उपस्थित आमजनमानस, जिसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से अनाच्छादित व्यक्ति भी होंगे, जो इस प्रसारण को देख सकेंगे। उन्होने बताया कि जनपद में इस योजना के प्रचार -प्रसार के लिए शासन की तरफ से 60 हजार बैग प्राप्त हो चुके है। इस सम्बन्ध समस्त उपजिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से अधीनस्थ कर्मियों के माध्यम से सभी कोटे की दुकानो पर बैग वितरण कराने का निर्देश दिया।
ज्ञातव्य है कि केन्द्र सरकार ने अगस्त माह में पांच तारीख को अन्न महोत्सव मनाए जाने का निर्देश दिया है। जिसके तहत अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के लाथार्थियों को पीएमजीकेवाई के तहत प्रति यूनिट पांच किग्रा के हिसाब से निःशुल्क राशन वितरित किया जाएगा। राशन के साथ ही एक बैग भी प्रत्येक कार्डधारक को दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैग पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंकित होगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो भी लगी होगी। ‘‘अन्न महोत्सव‘‘ के दिन जनपद के प्रतिनिधि कोटे की दुकानों पर पहुंचकर राशन वितरण करवाएंगे। साथ ही लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने व वैक्सिनेशन कराने के लिए जागरूक भी करेंगे। इस दिन से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को निःशुल्क राशन का वितरण किया जाएगा तथा उपस्थित लाभार्थियों से वाराणसी, गोरखपुर, मुरादाबाद, हमीरपुर, अयोध्या, बाराबंकी, शाहजहांपुर, कौशांबी, आगरा और बहराइच की चयनित उचित दर दुकानों पर उपस्थित लाभार्थियों से प्रधानमंत्री द्वारा संवाद किया जाएगा।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: विटामिन ए की खुराक पिलाकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का किया गया शुभारंभ
Next: सब्जी मंडी में आलू उतार रहा पिकअप हुआ चोरी, क्षेत्र में मचा हड़कम्प

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.