Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जिलाधिकारी ने किया पी0एम0श्री कम्पोजिट विद्यालय बरहपुर का निरीक्षण

विशेष संवाददाता 21-01-2025
PHOTO_2 (3)

गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने आज पी0एम0श्री कम्पोजिट विद्यालय बरहपुर, शिक्षा क्षेत्र देवकली का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रहे अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण कार्य और आंगनबाड़ी संचालन हेतु बाल बाटिका के कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पाया कि अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण का कार्य लगभग 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि कक्षा-कक्ष की ढलाई, रैम्प और फर्श कार्य शेष था। जिलाधिकारी ने इस काम को समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, जिलाधिकारी ने पी0एम0श्री विद्यालय के अंतर्गत चल रहे अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि आत्मरक्षा और खेलकूद मद में प्राप्त धनराशि का अभिलेखीकरण प्रधानाध्यापक द्वारा नहीं किया गया था। इस पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक और खण्ड शिक्षा अधिकारी देवकली को सख्त निर्देश दिए कि शासन द्वारा प्राप्त धनराशि का उपभोग वित्तीय नियमानुसार किया जाए और अभिलेखीकरण का कार्य अनिवार्य रूप से किया जाए। जिलाधिकारी ने अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की आवश्यकता जताई और पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मानकों के अनुसार कार्य नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, अधिशासी अभियंता अमृता सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी देवकली उदयचन्द राय, जिला समन्वयक निर्माण अमित वर्मा और जिला समन्वयक अनुपम गुप्ता भी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: 26 जनवरी को 10 किमी साइकिल रेस का आयोजन
Next: गणतंत्र दिवस की भव्य तैयारी हेतु जिलाधिकारी ने दिए दिशा-निर्देश

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.