Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता मे महिलाओं से मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जागरूक किया

ब्यूरो 04-04-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240404-WA0009.jpg

गाजीपुर के ज़मानियां मे लोकसभा चुनाव में मतदाता प्रतिशत बढाने के लिए स्थानीय प्रशासन हर जुगत भिड़ाए हुए हैं। गुरूवार को बेटाबर और ढढनी भानमल राय गांव में मतदाता जागरूकता चौपाल का आयोजन कर मतदाताओं को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने की अपील की गई। चौपाल की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि आपका मत महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है कि चुनाव में भाग लें और मतदान कर बेहतर सरकार का चयन करें। चुनी हुई सरकार आपके लिए नीति व नियम बनाती है। जिस पर आपका भविष्य निर्भर है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में हम सब का यह कर्तव्य बनता है की चुनाव में न सिर्फ बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। बल्कि इसके लिए आसपास के लोगों को भी जागरूक करने में सहायक बने। तहसीलदार देवेन्द्र कुमार ने कहा कि भयमुक्त व निडर होकर मतदान करें, प्रशासन मतदान में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए तैयार है। बीईओ सुरेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि प्रशासन गांव गांव जा कर एवं बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रेरित करके मत प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास जारी है। उन्होंने सहयोग की अपील की। इस अवसर पर निर्वाचन सहायक राहुल कुमार सहित राजस्व‚ ग्राम विकास एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। ठीक इसी तरह गुरुवार की शाम लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में मतदान प्रतिशत महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार की शाम जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा ग्राम पंचयत देवडी तथा ग्राम पंचायत देवैथा मे मतदाता जागरूकता चौपाल कार्यक्रम आयोजित की गयी। मतदाता जागरूकता चौपाल कार्यक्रम के तहत लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ाने व महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो। इसी को लेकर ग्राम पंचायतों मे मतदाता जागरूकता चौपाल कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। इस दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने उपस्थित आंगनबाड़ी एवं अन्य महिलाओं को लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि सभी लोग आने वाले चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करें। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि मतदान करना मौलिक अधिकार है। अतः स्वयं भी मतदान करें एवं ओरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने खास तौर से महिलाओं को निष्पक्ष एवं भयमुक्त होकर मतदान की शपथ दिलाई गई। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने मतदाताओं को मतदान करने का संकल्प दिलाया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रेमराज भाटी ने भी मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। तहसीलदार देवैंद्र यादव ने आयोजित कार्यक्रम में मतदाताओं को अपना अधिकार के तहत मतदान करने की हिदायत दी। साथ ही ईवीएम, वीवीपैट मशीन से मतदान करने की प्रकिया बताई। उक्त मौके पर कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव सहित अन्य पुलिस कर्मियों सहित राहुल कुमार, विजय कुमार, नायब तहसीलदार साहित कोतवाली पुलिस मौजूद रहे। 

Post navigation

Previous: बेखौफ अस्पताल संचालक पर डिप्टी सीएमओ के आदेशों का नही कोई प्रभाव खुले तौर पर होरहा  संचालन
Next: डीएम एसपी ने लोगो को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए किया जागरूक

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.