Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग डीएम को सौंपा पत्रक

विशेष संवाददाता 23-02-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240223-WA0137.jpg

गाजीपुर। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के युथ फ्रन्टल समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा के नेतृत्व में आरओ/एआरओ/यूपीपी परीक्षा में पेपर लीक होने के चलते इस परीक्षा को निरस्त कर दुबारा परीक्षा कराने की मांग के साथ महामहिम राज्यपाल के नाम से संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी गाजीपुर को सौंपा। ज्ञापन देने के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगार छात्र नौजवानों को लगातार ठगने का काम कर रही है। भाजपा की केन्द्र सरकार प्रतिवर्ष दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आयी थी लेकिन वादे के मुताबिक नौजवानों द्वारा नौकरी मांगने पर मोदी जी द्वारा नौजवानों को पकौड़ा बेचने की सलाह दे कर उन्हें अपमानित करने का काम किया जा रहा है।आज तक  प्रदेश की योगी सरकार कोई भी प्रतियोगी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न नहीं करा पायी है। हर प्रतियोगी परीक्षा का योगी सरकार बतौर साजिश पेपर लीक कराकर नौजवानों को छलने का काम कर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं को योगी सरकार ने पैसा कमाने का कारोबार बना दिया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक कराने वालों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। आज तक पेपरलीक कराने वालों पर कोई निर्णायक कार्यवाही  नहीं हुई है। इसके अलावा समय समय पर नौकरी मांगने पर योगी सरकार द्वारा छात्र नौजवानों  पर लाठियां भांजने का भी काम किया जाता है। भाजपा सरकार की इस नाकामी और और साजिश के चलते इस देश और प्रदेश का नौजवान काफी गुस्से में हैं। भाजपा सरकार ने देश के लाखों करोड़ो छात्र नौजवानों का विश्वास खो दिया है।इस देश का दुखी नौजवान भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगा। उन्होंने कोई भी प्रतियोगी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न न करा पाने के लिए योगी जी से नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देने की भी मांग किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से  पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव संदीप यादव, डा. समीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य रणजीत यादव, मनीश्वर यादव, सदानन्द यादव, राजेश कुमार यादव, कुमार यादव, जितेन्द्र कुमार यादव, आशीष यादव, शैलेश चौहान, विवेक यादव आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: सीएमओं देश दीपक पाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
Next: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद के 12 गांव हुए टीबी मुक्त

संबंधित खबरें

Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.