Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

वीर अब्दुल हमीद के 56 वां शहादत दिवस पर पहुँचे डीएम व एसपी

ब्यूरो 10-09-2021
IMG-20210910-WA0022

गाजीपुर। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का 56 वां शहादत दिवस उनके पैतृक गांव धामूपुर में धूम-धाम से मनाया गया। जिलाधिकारी एम पी सिंह, पुलिस अधीक्षक डा0 ओम प्रकाश सिंह, उपजिलाधिकारी जखनियां सूरज यादव एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने वीर अब्दुल हमीद एंव उनकी पत्नी रसूलन बीबी के मूर्ति पर पुष्प चक्र और माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

तत्पश्चात उन्होने शहीद पार्क में लगाये गये प्रदर्शनी तथा पार्क के किनारे चहारदीवारी पर सजाये गये चित्रो का अवलोकन कर जानकारी ली। कार्यक्रम से पूर्व मो0 जमील ने जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम मे उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने लखनऊ से लाईव प्रसारण के माध्यम से परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगो को सम्बोधित किया। सास्कृतिक कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यानिवास पाण्डेय, विजय विश्वकर्मा,त्रिलोकी नाथ गुप्ता,सुबेदार स्नेही,जावेद खॉ, एंव अन्य कलाकारो ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमो,देशभक्ति गीतो से मनमोह लिया। गणेशा डान्स एकेडमी, धूम, काशी फायर सर्विस ने अपने-अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किये जो मनमोहक रहा। कार्यक्रम मे अतिथियो का स्वागत अनुष्का एंव राकेश कुमार ने स्वागतगीत गाकर किया।
कार्यक्रम के दौरानं जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में महान वीर सेनानी अब्दुल हमीद को श्रद्धान्जलि अर्पित करते हुए कहा कि इन्होने अपने देश की आन-बान और शान को बचाने में अपने प्राणो की आहूति दे दी। ऐसे परमवीर चक्र विजेता के प्रति हम सब नतमस्तक है और उम्मीद करता हूूॅ कि गाजीपुर की धरती ऐसे महान वीर सपूतो को जन्म देती रहेगी, जो हमारे देश की आन-बान और शान को हमेशा सुरक्षित रखेंगे।
पुलिस अधीक्षक डा0 ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि धन्य है वह माता-पिता जिन्होने ऐसे वीर सपूत को जन्म दिया परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद ने आज ही के दिन पाकिस्तान से युद्ध के दौरान 08 पैटर्न टैंक को ध्वस्त करके भारत माता के लाज की रक्षा की। आज उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि देने का अवसर है। उन्ही की प्रेरणा है कि आज जनपद में जगह-जगह पर युवा सेना में भर्ती होने के लिए तैयारियां करते हुए दिखाई देते है। उन्होनंे कहा कि यह एक निःस्वार्थ प्रमाण है कि देश के लिए अगर एक शहीद होगा तो यहां से एक लाख अपनी शहादत देने के लिए तैयार होगे, यह गाजीपुर की धरती के लिए वरदान है। आज इनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम लोग यह संकल्प लेकर जाये कि देश की रक्षा के लिए अगर अपने प्राणो की आहूति भी देनी पड़े तो पीछे नही हटेगे। कार्यक्रम में कर्नल नितिन थापा एवं उनकी टीम, कर्नल ए0के सिंह जिला सैनिक कल्याण बोर्ड गाजीपुर, कपिल देव राम जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र,जय प्रकाश यादव नायब तहसीलदार ने वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के एसीटी सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जखनियां सूरज यादव, क्षेत्राधिकारी जखनियां, अन्य अधिकारी एंव आमजनमानस उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: चोरी की सामान व पिस्टल तथा कारतूस के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार
Next: न्यायालय ने पाक्सो एक्ट के मुकदमे में एक अभियुक्त को दी 5 साल की सजा

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.