Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

खंड शिक्षा अधिकारीवार समीक्षा में कम प्रगति वाले विद्यालयो पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी

ब्यूरो 25-08-2021
IMG-20210825-WA0016

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता  में समस्त विकास खण्डो में मिशन कायाकल्य योजनान्तर्गत विद्यालयो में कराये जा रहे कार्याे की समीक्षा बुद्धवार को सायं काल राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने मिशन कायाकल्प के तहत सभी कार्य बिन्दुओं से विद्यालयों को संतृप्त किए जाने का निर्देश दिया। इसमें किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की मिशन कायाकल्प योजना में जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ बेहतर से बेहतर रूप दें और इसके लिए अपनी पूरी तन्मयता व सक्रियता दिखाएं। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान समस्त खंड शिक्षा अधिकारियो के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि संचालित कायाकल्प योजना में अन्य शेष सभी कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही व शिथिलता क्षम्य नही होगी। जिलाधिकारी ने कायाकल्प के तहत स्कूलों में टाइल्स, रैंप निर्माण, इंटरलॉकिंग, विद्युतीकरण आदि  कार्यों को  कराए जाने पर बल दिया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारीवार समीक्षा में कम प्रगति वाले विद्यालयो पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि सभी कार्य बिंदुओं की पूर्ति अनिवार्य रुप से समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ पूर्ण होनी चाहिए। इसके लिए अपने संबंधित खंड विकास अधिकारी से समन्वय रखते हुए, उसे अवश्य ही पूर्ण कराएं। जिन-जिन विकास खण्डो में बालक, बालिका एंव दिव्यांग शौचालय का निर्माण कार्य अभी अधूरे है उन ग्राम पंचायतो में एक साथ मजदूर लगाकर कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिये। इसी क्रम मे जिलाधिकारी ग्राम पंचायतो मे सामुदायिक शौचालय एंव पंचायत भवन, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास  निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा की एंव आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट पवन कुमार मीणा, पी0डी बाल गोविन्द, डीडीओ श्रीभूषण कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हेतु सामूहिक विवाह की तिथि निर्धारित
Next: बार एसोसिएशन सभागार में हुआ शोक सभा का आयोजन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.