Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

उम्मीदवारों और मतगणना एजेन्टों को डीएम ने दिया निर्देश

ब्यूरो 30-04-2021
khabarimg

गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एम पी सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन -2021 में चुनाव लड़ने वाले समस्त उम्मीदवारों और उनके मतगणना एजेन्टों से अनुरोध किया है कि 02 मई, 2021 को होने वाली मतगणना और उसके पश्चात अनावश्यक भीड़-भाड़ न लगाये, किसी तरह का जुलूस न निकाले तथा कोरोना कर्फ्यू का पूरी तरह पालन करें। यदि किसी के द्वारा कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं किया जाता है तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

उन्होने चुनावी उम्मीदवारो को सूचित किया है कि 02 मई, 2021 को सभी मतगणना स्थलों पर जितने भी उम्मीदवार तथा उनके मतगणना एजेन्ट आयेगें, उन सभी का कोविड जाँच करायी जायेगी । कोविड टेस्ट होने के पश्चात रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही मतगणना परिसर में प्रवेश दिया जायेगा। यदि किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव मिलती है तो उसे मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं दिया जायेगा । साथ ही बिना मास्क तथा हाथों में दस्ताने के भी प्रवेश नहीं दिया जायेगा । यदि किसी के शरीर का सामान्य से अधिक तापमान पाया जाता है तो भी उसे मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा क्योंकि यह कोरोना संकमण का लक्षण है। अतः सभी लोग मास्क लगाकर आयें, हाथो में ग्लब्स पहने और सामाजिक दूरी का पालन करें। यदि कोई उम्मीदवार या उनका एजेन्ट कोविड टेस्ट में पॉजिटिव पाया जाता है तो उसके स्थान पर दूसरा व्यक्ति जो कोविड जॉच में निगेटिव रहेगा उसे ही मतगणना परिसर में प्रवेश की अनुमति मिल सकेगी। वर्तमान में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी लोग इसका कड़ाई से पालन करें।

Post navigation

Previous: रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से टमाटर किसान की बढ़ी पैदावार
Next: एक सिलेंडर से छह लोगों को ऑक्सजीन देने की बनाई गई व्यवस्था

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.