Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

डीएम ने दिये जरूरी दिशा निर्देश

ब्यूरो 10-11-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
photo--1

गाजीपुर। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) कमेटी की बैठक मंगलवार को सांयकाल  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में राईफल क्लब सभागार मे सम्पन्न हुआ।

बैठक में जिलाधिकारी मतदाता जागरूकता हेतु किये जा रहे कार्यो पर समीक्षा करते हुए कमेटी के सदस्यो से जनपद में मतदाता जागरूकता एवं अधिक से अधिक मतदान एवं जनजागरूकता हेतु सुझाव भी लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद के समस्त तहसीलो, ब्लाको, कलेक्ट्रेट, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल एंव शहर के भीड-भाड़ वाले क्षेत्रो  में मतदाता जागरूकता एंव निर्वाचन नामावलियो के विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से सम्बधित होर्डिंग, बैनर लगाते हुए जनपद में समस्त विधान सभाओ के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में  पंम्लेट, सांस्कृतिक कार्यक्रम,  के माध्यम से लोगो मे प्रचार प्रसार का निर्देश दिया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जो 01 नवम्बर 2021 से 30 नवम्बर 2021 तक निर्धारित है जिसे सिनेमा घरो मे मतदाता जागरूकता सम्बन्धी वीडियो क्लीप के माध्यम से दिखाई जाये। स्कूलाे‚ काॅलेजो में छात्र छात्राओ को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई जाये तथा समस्त विधान सभाओ में ए आर ओ, ए ई आर ओ, खण्ड विकास अधिकारी, सहायक खण्ड विकास अधिकारी, सचिव, आगनबाड़ी, आशा, एन एस एस, एन सी सी, नेहरू युवा केन्द्र वालेन्टियर तथा महिला अरक्षियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर क्षेत्रवासियों में जागरूकता लाया जाये। इसके साथ ही जनपद में मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित समस्त तहसीलो में की गयी गतिविधियों को फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्यूब के माध्यम से सोशल मीडिया पर प्रचारित कराने का निर्देेश दिया।  बैठक में उप जिलानिर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0रा0 , स्वीप कमेटी के सदस्य, एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: छठ पूजा पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Next: जिला कारागार का औचक निरीक्षण

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.