Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

छठ पूजा पर उमड़ा आस्था का सैलाब

विशेष संवाददाता 10-11-2021
WhatsApp Image 2021-11-10 at 7.40.58 PM

जमानिय। लोक आस्था का पर्व छठ पूजा बुधवार को नगर सहित ग्रामीण इलाकों में उत्साह पूर्वक मनाया गया। गंगा घाटों‚ तालाब‚ पोखरे एवं नहर के किनारे लोग छठ पूजा करते दिखाई दिये। 

नगर स्थित यमदाग्नि-परशुराम गंगा घाट, कपूरा गंगा घाट, कंकडवा गंगा घाट, सतुआनी गंगा घाट, मुन्नान गंगा घाट सहित ग्रामीण क्षेत्र के बडेसर गंगा घाट, चक्काबाँध गंगा घाट, कर्मनाशा घाट व नहरो में घाट बनाकर परंपरागत ढंग से श्रद्धालुओं ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर विधिवत पूजन किया। तीन घंटे तक चला धार्मिक आयोजन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। सैकड़ों की संख्या में लोग गंगा घाटों व नहर के किनारे खड़े होकर पूजा पाठ का विधान देखते रहे। गुरुवार को उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर व विधि-विधान से पूजा पाठ के साथ अनुष्ठान संपन्न होगा।

परशुराम जम्दग्नी ऋषि घाट पर लगी भीड़।

पूजन सामग्री लेकर सपरिवार ब्रती महिलाए पहुंची घाट
दोपहर तीन बजे के बाद ब्रती महिलाओं संग परिजन फल-मिठाई पूजन सामग्री से भरी डलिया सिर पर रखकर अपने-अपने घाट पर पहुँचे। ब्रती महिलाएँ जल में स्नान कर धूप दीप के साथ सूर्य की प्रार्थना शुरू कर दी तथा अस्ताचल भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। यह क्रम सूर्यास्त होने तक चलता रहा।

दौरी लेकर गंगा घाट की ओर जाती व्रती महिलायें एवं बच्चे।

पेट के बल लेट कर आए कई श्रद्धालु
आस्थाविश्वास का महापर्व छठ पूजा पर बहुत से ब्रती महिलाएं पेट के बल लेटकर परिजनों संग घाट पर पहुँची वही कोसी लेकर ब्रती महिलाएं बैण्ड बाजे के साथ गीत गाते हुए घाट तक पहुँची। पूजा के इस मौके पर हर कोई भक्ति की नजर में रंगा नजर आया।

नगर के गंगा घाट की ओर लेट कर जाती महिला एवं मौजूद अन्य लोग।

झालरों से सजा गंगा,कर्मनाशा घाट व नहर की पटरी
नगर पालिका परिषद द्वारा व्रती महिलाओं की सुविधा के दृष्टिगत गंगा घाटों पर टेन्ट व रंग बिंरगे विद्युत झालरों से सजाया गया था तथा सुरक्षा की दृष्टि से गंगा में रस्सी बॉधकर बैरेकेटिंग की गई थी ताकि स्नान के दौरान किसी को कोई परेशानी न हो।  पुलिस व तहसील प्रशासन नावों के द्वारा लगातार चक्रमण करते दिखे तथा प्रत्येक घाटो पर पुलिस बल तैनात किया गया था।  
वही ग्रामीण क्षेत्र स्थित गंगा घाट, कर्मनाशा घाट व नहर की पटरी काे विद्युत झालरों से विधिवत सजाया गया था तथा ब्रती महिलाओं को बैठने के मैट की व्यवस्था की गई थी। शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी और छठ गीतों से वातावरण खुशनुमा हो गया। 

गंगा नदी में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते उपजिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण।

किसी ने ली सेल्फी तो किसी ने छोड़े पटाखे
पूजन स्थल पर आए लोगोंं ने इस स्वर्णिम अवसर को अपने मोबाइल से सेल्फी लेकर कैद करने लगे तथा बच्चे खूब पटाखे छोड़े तथा युवा डीजे की धुन पर थिरकते नजर आये।

Post navigation

Previous: लोकतंत्र की मजबूत बनाने के लिए मतदाता बनें और जरूर करें मतदान-डॉ.संजीव सिंह
Next: डीएम ने दिये जरूरी दिशा निर्देश

संबंधित खबरें

47 (2)
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

डेढ़गावां के प्राचीन शिवाला मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विशेष संवाददाता 08-06-2025
44
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

शांति, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-जुहा का पर्व

विशेष संवाददाता 07-06-2025
885
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

गाजीपुर में ईद-उल-अजहा पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, सुरक्षा और सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.