Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नकलविहिन सम्पन्न कराने जाने के उद्देश्य से डीएम ने की बैठक

ब्यूरो 04-08-2021
IMG-20210804-WA0129

गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी0एड0 2021 तथा प्रशिक्षित स्नातक लिखित परीक्षा 2021 (टी जी टी) को शुचितापूर्ण नकलविहिन सम्पन्न कराने जाने के उद्देश्य से नामित किये गये समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टेटिक मजिस्ट्रेट/सचल दल/पर्यवेक्षक/केन्द्र व्यवस्थापको के साथ बैठक राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी0एड0 तथा प्रशिक्षित स्नातक लिखित परीक्षा (टी जी टी) हेतु जारी गाईड लाइन की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए जारी गाईड लाईन का शत-प्रतिशत पालन कराते हुए परीक्षा कराने का निर्देश दिया। उन्होने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि केन्द्र व्यवस्थापक कत्तई ढिलाई नही बरतेगे। परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षा के दौरान अगर कही से किसी भी स्तर की संलिप्ता पायी जाती है तो सबसे पहले केन्द्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होगें, इस लिए आप अपने विद्यालय परिसर में सक्रिय रहते हुए परीक्षा को शुचितापूर्ण, नकलविहीन तथा शान्पिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये गये। परीक्षा मे कोई भी व्यक्ति मोबाईल एंव इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाईस लेकर उपस्थित नही होगा। उन्होने केन्द्र व्यवस्थपको से कहा कि व्यवस्था इतनी सुदृढ बनाये कि कही से कोई सेधमारी न कर सके, इस पर विशेष ध्यान दे।
उन्होने निर्देश दिया कि प्रश्नपत्र खोले जाने के समय का वीडियोग्राफी अवश्य करायी जाय तथा परीक्षा सम्पन्न हो जाने के उपरान्त उसकी रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी व नोडल अधिकारी गाजीपुर को उपलब्ध करायेगे। परीक्षा सी.सी.टी.वी. कैमरे में नजर में होगी तथा परीक्षोपरान्त लिखित उत्तर पुस्तिका एवं ओएमआर सीट को कोषाकार के डबल लाक में उसी दिन पुलिस सुरक्षा के बीच जमा करायेगे। इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी0एड0 2021 के आयोजन हेतु परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 06.08.2021 को दो पालियों में (पूर्वाहन 09ः00 बजे से 12 बजे तक एवं अपराह्न 02ः00 बजे से 05ः00 बजे तक) तथा प्रशिक्षित स्नातक लिखित परीक्षा दिनांक 07 एवं 08 अगस्त 2021 को दो पालियों में (पूर्वान्ह 09ः30 बजे से 11ः30 बजे तक तथा अपरान्ह 02ः30 बजे से सायं 04ः30 बजे तक ) सम्पन्न होगी।
संयुक्त बी एड परीक्षा 2021 को सम्पादित कराने हेतु जनपद में 35 परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण किया गया हैं। उक्त परीक्षा की शुचिता, संवेदनशीलता एवं गम्भीरता के दृष्टिगत लखनऊ विश्वविद्यालय के मार्गदर्शी सिद्धान्त के क्रम में प्रत्येक 02 परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र प्रतिनिधि को तैनात किया गया है।
प्रशिक्षित स्नातक लिखित परीक्षा को सम्पादित कराने हेतु जनपद में प्रस्तावित 48 परीक्षा केन्द्रो के सापेक्ष दिनांक 07 अगस्त को प्रथम पाली में 12 एंवं द्वितीय पाली में 07 तथा दिनांक 08 अगस्त को प्रथम पाली में 11 एंव द्वितीय पाली में 13 परीक्षा केन्द्रो का निर्धारण करते हुए छात्र-आवंटन किया गया है।

Post navigation

Previous: राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति न होने पर होगी कार्यवाई-डीएम
Next: आशा व एएनएम का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.