Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

डीएम ने 99 अनुपस्थित कार्मिको को एक दिन का वेंतन काटते हुए एफआईआर दर्ज कराने का दिया निर्देश

ब्यूरो 12-04-2021
khabarimg

गाजीपुर। त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन (पं)-2021 को सकुशल, निष्पक्ष, एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को दो पालियों में पीठासीन, मतदान अधिकरी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय एंव मतदान अधिकारी तृतीय का प्रशिक्षण स्वामी सहजानन्द पी जी कालेज गाजीपुर में सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरो द्वारा कार्मिको को मतदान से पूर्व, पार्टी
रवानगी, मतदान के दिन तक के कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी तथा कोविड-19 के बढते प्रकोप को देखते हुए मास्क का प्रयोग तथा बराबर सेनेटाईजेशन करने को कहा गया। प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनरो द्वारा दो पालियों में प्रशिक्षण कार्य सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक 1948 कार्मिक प्रशिक्षण दिया गया जिसमें पीठासीन अधिकारी 13, प्रथम मतदान अधिकारी 15, द्वितीय मतदान अधिकरी 08, तृतीय मतदान अधिकारी 09 कुल-45 कार्मिक अनुपस्थित रहे, तथा द्वितीय पाली में अपरान्ह 02 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक 1948 कार्मिक को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें जिसमें पीठासीन अधिकारी 18, प्रथम मतदान अधिकारी 15, द्वितीय मतदान अधिकरी 13, तृतीय मतदान अधिकारी 08 कुल- 54 कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एम.पी.सिंह ने अनुपस्थित कार्मिको को एक दिन का वेंतन काटते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।

Post navigation

Previous: मतदाताओं को प्रलोभन देने पर होगी कठोर कार्यवाही-डीएम
Next: नामांकन पत्रों की बिक्री निर्धारित मूल्य से अधिक लेने पर प्राथमिकी दर्ज

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.