Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

डीएम मैडम! पंचायत सचिवालय अधूरा,कैसे चलेगी गांव की सरकार

विशेष संवाददाता 26-02-2024
IMG-20240225-WA0135.jpg

गाजीपुर। डीएम मैडम! इन ग्राम सभा में पंचायत भवन अधूरा है। ग्रामीणों को ब्लाक का चक्कर काटना पड़ता है और हैरानी की बात तो यह है कि भट्ठा मालिक, मैटेरियल्स दुकानदार व मिस्त्री ग्राम प्रधान को बेइज्जत कर रहे हैं यह बात कोई और नहीं बल्कि करंडा के मुसहर ग्राम प्रधान राजेश बनवासी ने अधिकारियों से लिखित शिकायत किया है। बता दे की मामला करंडा ब्लॉक अंतर्गत करंडा ग्राम पंचायत में बने अधूरे पंचायत भवन होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
बीते दिनों ग्राम प्रधान राजेश बनवासी ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी अरविंद यादव को लिखित प्रार्थना पत्र देकर भुगतान करने का मांग किया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि पंचायत भवन बनवाने में करीब पांच से छह लाख रूपया लग गया है जिसमें एक रूपया भी भुगतान नहीं हुआ है और मामला न्यायालय में चला गया जिससे भुगतान न होने पर भट्ठा मालिक, मैटेरियल्स दुकानदार व मिस्त्री बेइज्जत कर रहे हैं और पैसे के लिए मेरे साथ कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

ग्राम प्रधान ने शिकायती पत्र में कहा कि हुजूर! मैं भूमिहीन, मजदूर, अनुसूचित जाति का मुसहर ग्राम प्रधान हूं। ग्राम प्रधान ने कहा कि तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी धमकी देते हुए कहा था कि 14 अक्टूबर 2021 तक किसी सूरत में पंचायत भवन बन जाना चाहिए मेरा गुनाह इतना ही है कि मैं पंचायत भवन लिंटर से भी आगे बनवा दिया और बदलें में मुझे अब धमकी और बेइज्जती मिल रही है। ग्राम प्रधान ने कहा कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंडा के मैनेजर वृजेश सिंह ने उक्त जमीन होने का वादा न्यायालय में दाखिल कर दिया है। लेकिन पूरा साक्ष्य सहित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई ‌थी। वही यह आश्वासन अरविंद यादव खंड विकास अधिकारी द्वारा मिला की
बहुत जल्द समस्या का निदान किया जायेगा जटिल समस्या यह है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है ।

Post navigation

Previous: 94 हजार की धोखाधडी अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Next: गोली मारकर युवक की हत्या

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.