Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नवजात कन्या को बचाने वाले नाविक से मिले डीएम

ब्यूरो 16-06-2021
IMG-20210616-WA0008

गाजीपुर। जिला महिला अस्पताल का बुद्धवार को जिलाधिकारी एम.पी.सिंह ने निरीक्षण किया तथा वहाँ भर्ती नवजात कन्या के स्वाथ्य की जानकारी ली।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ददरी घाट पहुचकर नवजात कन्या को बचाने वाले नाविक गुल्लू चौधरी से बच्ची कब और किस हालत में मिली की पूरी कहानी सुनी। गुल्लू चौधरी ने जिलाधिकारी को गंगा नदी में बच्ची के मिलने की पूरी घटना का आखों देखा हाल बताया और उसे नदी से निकालकर अपने घर लाने के बाद प्रशासन को सुचित किया। जिस पर जिलाधिकारी ने गुल्लू चौधरी के इस नेक कार्य के प्रति प्रशन्नता व्यक्त करते हुए उसके कार्य की सराहना कि तथा बताया कि इसकी सूचना मुख्यमंत्री को भी मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई जिसपर उन्होने ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है तथा नवजात कन्या के लालन पालन, शैक्षिक,भविष्य का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी का निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने गुल्लू चौधरी से उसके जीविकापार्जन,आवास के सम्बन्ध में जानकारी ली।जिस पर गुल्लू चौधरी ने एक नाव की व्यवस्था तथा अपने घर से निकलने वाले रास्ते को सही कराने को कहा। जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को रास्ते को सही कराने तथा एक नाव की उपलब्धता सुनिश्चत कराने का निर्देश दिया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के ददरी घाट का है। गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के ददरी घाट में एक मासूम बच्ची लावारिस हालत में गंगा नदी में बहते एक लकड़ी के बक्से में मिली. थी। जिसे ददरी घाट पर गंगा किनारे एक लकड़ी के बॉक्स से एक नाविक ने किसी बच्चे की रोने की आवाज सुनने के उपरान्त नाविक ने पास जाकर देखा तो लकड़ी के बॉक्स के अंदर से किसी बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी, लोगों ने बॉक्स को खोला तो दंग रह गए। लकड़ी के बॉक्स में एक मासूम बच्ची रो रही थी. तथा बॉक्स में देवी-देवताओं के फोटो लगे थे और एक जन्मकुंडली भी थी, जो शायद बच्ची की हो। जन्मकुंडली में बच्ची का नाम गंगा लिखा है।

Post navigation

Previous: खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करते ही, शिक्षकों ने किया जोरदार स्वागत
Next: चुनाव मे हुई धांधली बताया, और दे दिया शपथपत्र

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.