Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नहर का पानी टेल तक पहुॅचने का डीएम का निर्देश हुआ खोखला-पूर्व मंत्री

ब्यूरो 16-07-2021
IMG-20210716-WA0015

जमानियाँ। खेतों में जब पानी की जरूरत पड़ी तो नहरे बेपानी हो गई है। नहर विभाग का कोई अधिकारी नहर कालोनी में मौजूद नही है और कर्मचारीयों के भरोसे ही पम्प कैनाल चलाया जा रहा है ऐसे में टेक तक पानी पहुंचाने का डीएम का निर्देश पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है।आज किसान परेशान, हताश व उदास है। उक्त बाते शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम चक्काबॉध स्थित चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल पर पहुँचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कही।

नहरों व रजवाहों में पानी न पहुॅचने व सूखे खेतों को देख व्यथित किसानों ने पूर्व मंत्री से शिकायत की। किसानों की शिकायत पर पूर्व मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के सभी नहरों , रजवाहों का निरीक्षण किया। नहरों में पानी पर्याप्त न होने पर कड़ी नाराजगी जताई और चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल पर अचानक पहुँच गये। वहाँ सिचाई विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नही था सिर्फ कर्मचारीयों के भरोसे नहर चलाया जा रहा था। इस बदहाल व्यवस्था से नाराज पूर्व मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सपा कार्यकाल में मोटर व पम्पों को नया करने के लिए 36 करोड़ धन स्वीकृत कराया था, लेकिन सरकार बदली और बजट में कटौती कर मात्र 25 करोड़ ही भेजा गया। मोटर व पम्प तो बदल गये लेकिन भाजपा सरकार में अधिकारी बेपरवाह हो गये। जिससे आज नहर पूरी क्षमता से नही चल रही है। आज किसानों को पानी की आवश्यक्ता है तो नहर विभाग के अधिकारी शहरों में निवास कर रहे है। कर्मचारी के भरोसे टेल तक पानी पहुंचाना तो दूर हेड को भी संतृप्त नही किया जा सकता है। किसान पानी के अभाव में धान की रोपाई नही कर पा रहे है। कैनाल से लेकर चक्का बांध, बडेसर व कस्बा बाजार तक गंगा कटान रोकने के लिए हमारी सरकार ने करोड़ो रुपया स्वीकृत कराया जो आज भी कार्य चल रहे है। यह समाजवादी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट था। उक्त मौके पर विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव, प्रतिनिधि मन्नू सिंह, तौकीर खान, तौसीफ खान प्रधान, दीपू यादव ,पंकज यादव, टुन्ना यादव, सद्दाम खान, गप्पक सिंह, बिक्की सिंह, अनिल यादव, बबलू सिंह, सद्दाम खॉ आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
Next: स्वास्थ्य केन्द्र पर चार घंटे देर से पहुँचा कोविड़-19 का टीका

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.