Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

59 किलो गांजा व चार पहिया वाहन साथ दो गिरफ्तार

ब्यूरो 12-09-2021
IMG-20210912-WA0022

गाजीपुर। थाना सादात पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से 59 किलो गांजा व 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सैदपुर के कुशल निर्देशन/पर्वेक्षण मे थानाध्यक्ष सादात व SOG प्रभारी की संयुक्त टीम द्वारा 11.09.2021 की रात्रि में कटया चट्टी बहद ग्राम कटया में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनो की सघन चेकिंग के दौरान 01 संदिग्ध चार पहिया वाहन रेनाल्ट ट्राईवर बंरग स्काई ब्लू नं0 CG 04 NJ 5569 को टार्च की रोशनी देकर रोकने का इशारा किया गया तो उसमे बैठे लोग चार पहिया वाहन पीछे मोड़कर भागना चाहे कि पुलिस वालों द्वारा दौड़ाकर गाड़ी को घेर कर रोक लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम 1. राहुल यादव पुत्र स्व0 प्यारे लाल यादव निवासी ग्राम उकरॉव थाना- बहरियाबाद, गाजीपुर, 2. बनारसी उर्फ भगेलू यादव पुत्र रामचन्दर यादव निवासी ग्राम भीमापार थाना सैदपुर गाजीपुर बताये। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी की तलाशी ली गयी तो गाड़ी की डिग्गी में 02 बोरियो में रखा 21 बण्डल कुल 59 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। गाड़ी पर लगे नम्बर प्लेट CG 04 NJ 5569 को मोबाईल के ई-चालान एप पर सर्च करके देखा गया तो पंजीकृत स्वामी का नाम जगदीश पुत्र सदानन्द पता C/O C, GOUD, 40/65 नियर KHADA, HANUMAN Mandir Sanjay Nagar, Raipur 492001, तथा चेसिस नं0 MEERBCC000LA063648, इंजन नं0- B4DA417E028263, माडल ड्राईबर होना पाया गया तथा बरामद शुदा चार पहिया वाहन पर अंकित चेचिस नं0- MEERBC007KC025305 को एप पर डालकर चेक किया गया तो वाहन का रजि0 नं0- UP 65 DS 5382, इंजन नं0- B4DA412E0244147 व वाहन स्वामी का नाम संगीता यादव पत्नी बनारसी यादव निवासी गौरा कला, चिरईगाँव, चौबेपुर, वाराणसी, स्थायी पता भीमापार, गाजीपुर होना पाया गया । जिसके सम्बन्ध में पूछताछ पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग गांजा छत्त्तीसगढ़ की तरफ से लाते है, हम लोगो को उधर कोई न पकड़ पाये इसलिए वहाँ का लोकल नम्बर लगाकर चलते है। दोनों पकड़े गये व्यक्तियों से बरामद गांजा के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताये कि हम लोग उड़ीसा, छत्तीसगढ़ प्रान्त से सस्ते दामों पर गांजा खरीद कर लाते है और यहा अधिक कीमत लेकर फुटकर में इधर-उधर बेच देते है और उसी कमाई से अपना शान शौक पूरा करते है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में स्वाट टीम निरीक्षक विनीत राय प्रभारी, हे0का0 रामभवन यादव, हे0का0 राम प्रताप पटेल, हे0का0 विनय यादव, का0 विकास श्रीवास्तव , का0 आशुतोष सिंह, का0 चन्द्रमणि त्रिपाठी, का0 प्रमोद कुमार सरोज, हे0का0चा0 ओमप्रकाश सिंह, थाना सादात की टीम में रामाश्रय राय थानाध्यक्ष, उ0नि0 राजेश कुमार गिरि, का0 अतुल सिंह, का0 जिलाजीत वर्मा , का0चा0 प्रशान्त कुमार आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशाला सोमवार को
Next: पाक्सो एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.