Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गंगा का उफान पर, दर्जनों गॉव बाढ़ की चपेट में

ब्यूरो 09-08-2021
IMG-20210809-WA0041

जमानियाँ। गंगा के रौद्र रूप से तहसील क्षेत्र के दर्जनों ग्राम बाढ़ की चपेट में आ गये है। जिससे लोग पलायन करने के लिए बाध्य हो रहे है। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। तटवर्ती इलाकों में कटान भी जारी है।

गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 63.105 मीटर से 0.955 मीटर ऊपर हो गया है। सोमवार की शाम 6 बजे तक गंगा का जलस्तर 64.060 मीटर हो गया। क्षेत्र के रामपुर पट्टी, सरनाम खाँ, पाह सैयदराजा, कालनपुर, मलसा‚ देवरिया‚ पाह सैय्यदराजा‚ सब्बलपुर‚ मंझरीया‚ चितावनपट्टी‚ राघोपुर‚ जगदीशपुर व बाड़ क्षेत्रों सहित आदि दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। वही देवरिया पुलिस चौकी में बाढ़ का पानी घुस गया है। चित्तावनपट्टी गांव के रहने वाले राधेश्याम‚ प्रमोद‚ श्याम देव‚ गंगा विषणु‚ राम अवध‚ रामाशीष‚ लक्ष्मी आदि का कहना है कि सरकार की ओर से न तो नाव की ही सुविधा मिली है और न ही पशुओं के लिए चारा ही उपलब्ध हो पाया है। कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव की ही एक नाव से किसी प्रकार बाढ़ में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है और प्रशासन की ओर से दवा आदि का वितरण भी गांव में नहीं किया गया है। देवरियां‚ मलसा‚ चक मेदनी नं 1 आदि गांव में स्थित सरकारी विद्‍यालय पानी में डूब गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। इसके साथ ही बह कर आई गंदगी से दुगंर्ध से भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव का कहना है कि गांव में अब तक प्रशासन की ओर से कोई सुविधा नहीं मिली है। जिससे स्थिति बद से बत्तर होती जा रही है। अभी भी बडी संख्या में लोग बाढ़ में फंसे हुए है।

Post navigation

Previous: क्षेत्र की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए पूर्व मंत्री ने किया रुद्राभिषेक
Next: सनशाइन पब्लिक स्कूल ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.