Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कार्यकर्ता राहुल गांधी से सीखे त्याग की भावना- डॉ जनक कुशवाहा

विशेष संवाददाता 20-06-2021
khabarimg

गहमर(गाजीपुर)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस पर जमानिया विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में घूम कर के जरूरतमंद लोगों की सेवा करते हुए न्याय पंचायत कमेटी के गठन किया।

कुर्रा न्याय पंचायत, सेवराई पंचायत एवं दिलदारनगर ग्रामीण न्याय पँचायत क्षेत्रों में न्याय पंचायत कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्याम नारायण कुशवाहा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ जनक कुशवाहा माइनॉरिटी के सचिव फरीद गाजी एवं कैलाश सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में विभिन्न जरूरतमंदों की सेवा करते हुए न्याय पंचायत अध्यक्षों का गठन किया। डॉ जनक कुशवाहा ने कहाकि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेरणा स्रोत नेता राहुल गांधी के जन्म दिवस पर उनसे प्रेरणा लेते हुए त्याग की भावना को अपने जीवन में समाहित कर संघर्ष का ऐलान करें। जिस तरह से राहुल गांधी ने इस महामारी दौर में पिछले साल की तरह अपने जन्मदिन को मनाने से मना किया और जरूरतमंदों की सेवा के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया आज उन्हीं की प्रेरणा से हम न्याय पंचायत कमेटी के साथ अपने गांव में जरूरतमंदों की सेवा कर उनके जन्मदिन का संदेश दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का विचारधारा है लोगों की सेवा करना और सेवा के बल पर हम आगामी विधानसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे।
इस कार्यक्रम में मनोज कुशवाहा, राकेश सिंह, धनंजय बिन, रामदुलार यादव, परवेज अंसारी, मोहम्मद हैदर अली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: 300 लोगों का हुआ टीकाकरण
Next: चुनावी रंजिश के तहत जान से मारने की मिली धमकी, पीड़ीत ने न्याय की लगाई गुहार

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.