Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

चुनावी रंजिश के तहत जान से मारने की मिली धमकी, पीड़ीत ने न्याय की लगाई गुहार

विशेष संवाददाता 20-06-2021
khabarimg

गहमर(गाजीपुर)। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के सरैला गांव निवासी मोतीचंद राम ने उप जिलाधिकारी सेवराई को पत्रक सौंपते हुए चुनावी रंजिश के तहत जान से मारने का षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ प्रार्थना पत्र सौंपा है।

उप जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान अपने पक्ष में वोट ना देने से खुन्नस खाए एक प्रधान प्रत्याशी ने षड्यंत्र के तहत मोतीचंद एवं इनके पुत्र व परिवारीजनों को मारने पीटने की साजिश रच रहा है। इस संबंध में संबंधित प्रधान प्रत्याशी का एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी को बताया कि संबंधित प्रत्याशी के द्वारा मुझे एवं मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की संभावना प्रबल है। इसके साथ ही संबंधित प्रत्याशी के गैर प्रांत में अवैध कारोबार में भी संलिप्त है। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र सौंपते हुए स्वयं एवं अपने परिवार के जान माल की रक्षा के लिए गुहार लगाई है एवं दोषी प्रधान प्रत्याशी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है संबंधित थाना क्षेत्र के एसएचओ को जांच उपरांत करवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

Post navigation

Previous: कार्यकर्ता राहुल गांधी से सीखे त्याग की भावना- डॉ जनक कुशवाहा
Next: मन्त्रोचार के बीच गंगा दशहरा पर हुआ भव्य गंगा आरती

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.