Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बने डा. मुराहू राजभर

विशेष संवाददाता 01-09-2024
IMG-20240901-WA0156.jpg

गाजीपुर। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाए जाने के बाद डा मुराहू राजभर का आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया गया.
जिला कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने डा मुराहू राजभर का माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना व्यक्त कर बधाई दी तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मिठा कराया.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने समाज के अत्यंत वरिष्ठ नेता जो लगातार जिम्मेदार दायित्वों का निर्वहन कर संगठन और समाज मे सामंजस्य स्थापित कर लोगों की सेवा करते रहे है. इनको पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाए जाने से समाज के कमजोर एवं जरूरत मन्द को न्याय मिलेगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए हम बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त करते हैं.
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि डा मुराहू राजभर पार्टी के विचार सिद्धांत के प्रति सदैव समर्पित होकर काम करते रहे है. उन्होंने कहा कि भाजपा महामनिषियों के सोच और सपनों को साकार कर कतार के अंतिम व्यक्ति के लिए काम करेंगे ऐसी हम उम्मीद करते हैं.
स्वागत से अभिभूत डा मुराहू राजभर ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के रुप मे हमने सदैव नागरिक कर्तव्यों आदर्शों का पालन किया है. उन्होंने लोगों को मिले जिम्मेदारी के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और सरकार के अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा.

इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, सुरेश बिंद, राजन प्रजापति, रासबिहारी राय, सुशील सिंह, मनोज बिंद, गोपाल राय, हंसराज राजभर, शशिकांत, रामेश्वर तिवारी, सूर्य प्रकाश यादव, शनि चौरसिया आदि उपस्थित थे.

Post navigation

Previous: अवैध हास्पिटल पर आखिर क्यों नहीं हो रही कार्यवाही कौन जिम्मेदार
Next: बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.