Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

कोविशील्ड का टीका न लगने से दूसरी डोज लगवाने वालों को हो रही परेशानी

ब्यूरो 13-07-2021
khabarimg

जमानिया। क्षेत्र के बेटाबर गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविशील्ड का टीकाकरण न होने से दूसरा डोज लगवाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्वास्थ्य केंद्र पर कोवैक्सीन का टीकाकरण हो रहा है।

बेटाबर गांव से लोग करीब 12 किलोमीटर दूर नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे है। जिससे भीड़ अधिक लग रही है और स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्था फैल रही है। बेटाबर गांव के श्याम राज कुशवाहा‚ लक्ष्मण प्रसाद वर्मा‚ राजीव‚ गिरीश देवी‚ फेकनी देवी‚ सुधीर राम का कहना है कि बेटाबर पीएचसी पर यदि दूसरे डोस के लिए वैक्सीन उपलब्ध हो जाए तो बुजुर्ग महिला पुरुष को जमानियां पीएचसी का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। ये लोग वैक्सीन लगवाने के लिए कई दिन चक्कर काट रहे है। इतना ही नहीं ये बुजुर्ग प्राइवेट वाहनों को रिजर्व कर पीएचसी जमानियां जाते है और पूरा दिन बिताने के बाद वैरन वापस घर लौट रहे है। जिससे बुजुर्ग परेशान तो हो ही रहे है। इसके साथ ही धन और समय की बर्बादी भी हो रही है। वही मतसा गांव के संजय राम‚ नागेन्द्र राम आदि का कहना है कि गांव के पास से बेटाबर पीएचसी लेकिन यहां कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। कई दिन पीएचसी बेटाबर का चक्कर काट गया और फिर जब पता चला कि पीएचसी जमानियां पर कोविशील्ड वैक्सीन लग रही है तो यहां आये है लेकिन यहां भी वैक्सीन लगना मुश्किल ही लग रहा है। भीड़ अधिक है। लोगों ने मांग की कि यदि बुजुर्गो के लिए दूसरे डोस की व्यवस्था पीएचसी बेटाबर पर कर दिया जाए तो राहत मिलेगी। इस संबंध में बेटाबर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ सत्यदेव ने बताया कि कोविशील्ड की मांग लगातार की जा रही है लेकिन उपलब्ध नहीं हो पा नही रही है। जिस कारण से पीएचसी पर सिर्फ कोवैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर कोविशील्ड लगाने आये लोगों को पीएचसी जमानियां भेजा जा रहा है।

Post navigation

Previous: ट्रेन ठहराव को लेकर युवाओ ने भरी हुंकार
Next: ईएमयू सवारी गाड़ी को चलाने की मिली अनुमति

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.