Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • राजनीति

चुनाव की बढ़ी सरगर्मी

ब्यूरो 21-02-2022

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Manoj

जमानिया। क्षेत्र में ब्राह्मण हितों के सबसे बड़े पैरोकार रहे नगसर नेवाजूराय के मनोज कुमार पाण्डेय उर्फ मनोज बाबा ने भाजपा को छोड़ने का एलान कर दिया। जिससे विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।

ज्ञात हो कि मनोज बाबा वर्ष 2011 से 2014 तक कौमी एकता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रह चुके है और इसके बाद उन्हें वर्ष 2014 में भाजपा द्वारा जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में नामित किया गया। 2017 तक वे समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया। जिसके बाद से वे भाजपा से जुड़ कर लगातार कार्य कर रहे थे और शुरू से ही उनकी एवं ब्राह्मणों की उपेक्षा की जा रही थी। जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने पार्टी कि सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। हालांकि भाजपा छोड़ने के बाद वे किस पार्टी में जायेंगे इसका खुलासा अब तक नहीं किया गया है। ब्राह्मण वोटरों की संख्या विधानसभा में करीब 33 से 35 हजार है। यह तो तय है कि उनके भाजपा छोड़ने के बाद भाजपा को बड़ा झटका लगेगा। मनोज बाबा ने बताया कि बीते पांच वर्षो में हर बार ब्राह्मणों की उपेक्षा और अनादार समझ से परे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मणों की सुनने वाला कोई नहीं है। इसे बचाना और आने वाली पीढ़ी को आधार देना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। अपने समाज को सही दिशा देने के साथ अपनी उपयोगिता को बताना जरूरी हो गया था। यही कारण है कि भाजपा से इस्तीफा देना जरूरी हो गया था। समाज की उपेक्षा बार बार उचित नहीं है और इसके साथ किसी भी किमत पर समझाैता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाज के लोगों के साथ बैठ कर तय किया जाएगा कि किसी पार्टी मे जाना है।

Post navigation

Previous: महिला महाविद्‍यालय की छात्राओं को लगा कोविड का टीका
Next: चोरी कर चोरो ने दी चुनौती

संबंधित खबरें

FB_IMG_1786262358755
  • राजनीति

जमानिया भाजपा के ही दो खेमे आमने-सामने: एमएलसी के नाम कथित फर्जी लेटरपैड का आरोप, चेयरमैन ने खोला मोर्चा

संतोष शर्मा 09-08-2026
IMG-20250418-WA0041
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

गहमर पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा नगर पालिका जमानिया अध्यक्ष

अनिल कुमार 19-04-2025
0001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर संपन्न हुआ चुनाव, कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

विशेष संवाददाता 21-02-2025

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.