Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

रजिस्ट्रेशन निरस्त होने के बाद भी धड़ल्ले से संचालित हो रहा अवैध हास्पिटल

विशेष संवाददाता 13-04-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240413-WA0138.jpg

गाजीपुर। नंदगंज के बरहपुर स्थित ओम हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन अभी हाल ही में सीएमओ डाॅ देश दीपक पाल ने निरस्त कर दिया है।
लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग के नाक के नीचे न्यू ओम हास्पिटल के नाम से हास्पिटल संचालक बेखौफ अवैध संचालन कर रहा है। जिसकी शिकायत सीएमओ डॉ देश दीपक पाल के यहां पहुंची है।
शिकायती पत्र में बताया गया है कि डिलियां निवासी पंचम यादव ने सीएमओ से लिखित शिकायत करते हुए कहा कि पहले ओम हास्पिटल का स्वामी था और सीएमओ द्वारा एक मार्च को रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया था जिसमें बताया गया था कि कोई भी गतिविधि होती है तो आप स्वयं जिम्मेदार होंगे इसी को देखते हुए सीएमओ साहब आपको अवगत कराना पड़ रहा है कि पंजीकरण निरस्त होने के बाद भी हास्पिटल में राजू कुशवाहा, सरिता राजभर, प्रवीण कुशवाहा व अन्य रजिस्ट्रेशन निरस्त होने के बाद भी हास्पिटल संचालित कर रहे हैं। पंजीकरण निरस्त होने के बाद मेरे द्वारा सारा सामान कंपनी को बेच दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त हास्पिटल परिसर में पूर्व में शिवांगनी हास्पिटल जिसमें जच्चा बच्चा की मौत होने के उपरांत सील हुआ अस्पताल,संचालक राजू कुशवाहा तथा गाजीपुर शहर में आराध्या हास्पिटल जिसमें जच्चा बच्चा की मौत होने के उपरांत सील हुआ अस्पताल, संचालक सरिता राजभर,दोनों अपना सामान लाकर अवैध रूप से हास्पिटल संचालित कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मीडिया के माध्यम से पता चला कि दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालाबाद स्थित जय पवहारी बाबा अवैध हास्पिटल का संचालन तीनों के मिली भगत से किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता पंचम यादव ने सीएमओ डॉ देश दीपक पाल से निवेदन किया कि अवैध रूप से चल रहे हास्पिटल को सील कर तीनों सहयोगी को हास्पिटल परिसर से बाहर निकाला जाय। उन्होंने बताया कि अगर कोई घटना उक्त परिसर में घटती है तो उसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
शिकायतकर्ता ने कहां कि ओम, न्यू ओम या ओम नाम से समायोजित शब्द से उस परिसर में नया रजिस्ट्रेशन न दिया जाए।
लेकिन विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो अब तक चार जगह अस्पताल संचालित करने वाले राजू ने एक दर्जन से अघिक प्रसूताओ की जान भी ले चुका है जो मामले पीडित के परिजनो ने संबंधित थाने मे दर्ज भी कराया था।

Post navigation

Previous: मुख्तार का बेटा अब्बास अंसारी कड़ी सुरक्षा के बीच कासगंज जेल रवाना
Next: ट्रेन के चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.