Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

कृषि विभाग के तत्वावधान में कृषक गोष्ठी व निवेश मेला का हुआ आयोजन

विशेष संवाददाता 12-11-2024
10000504243800868762414194123.jpg

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय ब्लाक परिसर में कृषि विभाग के तत्वावधान में सोमवार को प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राप रेजिड्यू (फसल अवशेष प्रबंधन) योजनान्तर्गत कृषक गोष्ठी व निवेश मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते उपकृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह ने बताया कि किसानों की उन्नति और दोगुना आय के लिए प्रदेश सरकार ने प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इनसीटू मैनेजमेंट आफ क्राप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत फसलों के अवशेष प्रबंधन के लिए निर्धारित कृषि यंत्रों पर छूट का प्राविधान देते हुए सब्सिडी की व्यवस्था की है। जिससे कृषि को और भी ज्यादा सुविधाजनक बनाया जा सके। इस योजना से कृषि पर खर्च का बोझ न बढ़े और किसान चिंता मुक्त होकर खेती कर सकें। सरकार के इस कदम से किसान बन्धु कृषि यंत्रों और मशीनों का इस्तेमाल करना सीखेंगे तथा खेती को और भी ज्यादा फायदेमंद बना सकेंगे। फसल अवशेष जलाने से स्मॉग और वायु प्रदूषण के आंकड़े चरम पर पहुँच गये जो चिन्ता का विषय है। किसान फसल अवशेष न जलाये बल्कि उसे कृषि यंत्रों के द्वारा मिट्टी में मिला दे, जिससे खेत की उर्वरा शक्ति बेहतर हो सके। उन्होंने रवि फसलों के बुआई व बेहतर पैदावार पर भी प्रकाश डाला। उक्त मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीर बहादुर सिंह, विशिष्ट अतिथि रमाशंकर सिंह, सुनील सिंह, बाबू लाल मानव, शिवानंद सिंह, अमरनाथ सिंह, विनोद सिंह, अंगद सिंह, मनराज यादव आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कृषि सहायक विकास अधिकारी दीपक कुमार सिंह ने किया।

Post navigation

Previous: थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने फरियादियों की सुनी फरियाद
Next: गाजियाबाद न्यायालय में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में उतरा बार एसोसिएशन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.