Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

विधायक ओंमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन

विशेष संवाददाता 30-09-2024
img-20240929-wa02727070460848905628524.jpg

जमानियां। क्षेत्र के ग्राम सब्बलपुर खुर्द में आज रविवार को किसान सभा का विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया,जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री और जमानियां के वर्तमान विधायक ओंमप्रकाश सिंह ने किया। इस सम्मेलन के दौरान किसान सभा के विभिन्न पदाधिकारियों का भी चयन किया गया,जिसमें राकेश यादव को जमानियां ब्लाक अध्यक्ष,पारसनाथ यादव भदौरा ब्लाक अध्यक्ष,शशिकांत रेवतीपुर ब्लाक अध्यक्ष जबकि ऋषिकेश को जमानियां ब्लाक का किसान सभा का सचिव न्यूक्त किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि जमानियां विधायक ओंमप्रकाश सिंह ने न्यूक्त सभी किसान सभा के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई,साथ ही उन्होंने न्यूक्त सभी किसान सभा के पदाधिकारियों से उम्मीद किया कि वह किसानों की आवाज हमेशा बुलंद करेगें।

आयोजित इस किसान सभा सम्मेलन में बोलते हुए मुख्य अतिथि जमानियां विधायक ओंमप्रकाश सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश की वर्तमान सरकार किसान विरोधी है,कहा कि किसान जब अपने हक की आवाज बुलंद करता है तो उन्हें लाठियां मिलती है,कहा कि देश का अन्नदाता कहे जाने वाला किसान आज इस सरकार में चारों तरफ से खुद को असहाय महसूस कर रहा है।जंगीपुर विधायक डाक्टर वीरेन्द्र यादव ने कहा कि सपा सरकार में किसान पूरी तरह से खुशहाल था,जबकि भाजपा सरकार में किसान खुद को पूरी तरह से त्रस्त है,किसान के खेतों तक समय पानी नहीं पहुंच पा रहा,और महंगे दामों पर खाद बीज खरीदने को मजबूर है किसान कहा कि जिस दिन किसान ने अंगडाई ले ली इस दिन वह अपना हक लेकर रहेगा।

विधायक वीरेन्द्र यादव ने कहा कि एमएसपी के नाम पर किसानों के साथ यह सरकार धोखा कर रही है,कहा कि एक किसान आयोग भी गठित किया जाए,कहा कि यह सरकार केवल पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है,कहा कि‌ सपा सरकार आने किसानों के हित खातिर हर व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर किसान सभा के राष्ट्रीय सविव एवं पूर्व विधायक राजेंद्र यादव,संतोष कुश्वाहा,विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, किसान नेता आयोजक झिल्लू यादव,दयाशंकर यादव,राकेश सिंह,गनपत यादव,मदन यादव,गौतम यादव,रणजीत यादव आदि मौजूद रहे,अध्यक्षता दर्शन यादव एवं संचालन शिवमूरत यादव ने किया‌।

Post navigation

Previous: हिंदू इंटर कॉलेज में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
Next: चकबंदी अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.