Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

चकबंदी अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 30-09-2024
IMG-20240930-WA0209.jpg

गाजीपुर। गजाधर सिंह चकबन्दी अधिकारी (राजपत्रित) जनपद गाजीपुर को 15000.00/- (पन्द्रह हजार रूपये) रिश्वत लेते हुए उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी की टीम द्वारा सोमवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता विनीत कुमार राय द्वारा दिनांक 22.08.2024 को एक प्रार्थना पत्र आ0नं0-207/1 ग्राम सभा मौधियां में चकबन्दी के दौरान सीमांकन हेतु दिया गया था जिसपर चकबन्दी अधिकारी (राजपत्रित) गजाधर सिंह जनपद गाजीपुर द्वारा उक्त आराजी का सिमांकन करने हेतु शिकायत कर्ता विनीत कुमार राय से कुल 15000.00/- (पन्द्रह हजार रूपये) रिश्वत की मांग की गयी थी जिसकी शिकायत, शिकायत कर्ता द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर वाराणसी पर की गयी। विनीत कुमार राय, शिकायत कर्ता द्वारा इस सम्बन्ध में लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर वाराणसी से किये जाने पर जांच से आरोप की पुष्टि होने के फलस्वरूप उ०प्र० सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी की टीम द्वारा गजाधर सिंह चकबन्दी अधिकारी जनपद गाजीपुर को शिकायत कर्ता से उसकी भूमि आ0नं0-207/1 ग्राम सभा मौधियां में चकबन्दी के दौरान सीमांकन हेतु 15000.00/- (पन्द्रह हजार रूपये) नगद उत्कोच लेते हुए आज दिनांक 30.09.2024 को लवजी सिंह, शास्त्रीनगर गाजीपुर के किराये के मकान से रंगे हाथ उ0प्र0 सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर वाराणसी की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। जाधर सिंह चकबन्दी अधिकारी के विरूद्ध थाना उ0प्र0 सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर वाराणसी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। सतर्कता अधिष्ठान द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही करायी जाती है। यदि किसी लोक सेवक (राजपत्रित/अराजपत्रित/अन्य) द्वारा सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जा रही हो तो रिश्वत विरोधी हेल्प लाइन नम्बर- 9454401866 पर शिकायत की जा सकती है।

Post navigation

Previous: विधायक ओंमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन
Next: तस्करों की मादक पदार्थ की तस्करी से अर्जित 50 लाख रुपये की अचल सम्पत्ति हुई कुर्क

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.