Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

तस्करों की मादक पदार्थ की तस्करी से अर्जित 50 लाख रुपये की अचल सम्पत्ति हुई कुर्क

विशेष संवाददाता 30-09-2024
IMG-20240930-WA0252.jpg

गाज़ीपुर । पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत,दो तस्करों की मादक पदार्थ की तस्करी से अर्जित 50 लाख रुपये की अचल सम्पत्ति को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त द्वारा एक गिरोह बनाकर लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने अपने तथा अपने गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक, भौतिक व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों से अर्जित बेनामी अचल संपत्ति जो कि अभियुक्तगण द्वारा स्वयं के नाम पर क्रय किया था। प्रभारी निरीक्षक थाना रामपुर माँझा जनपद गाजीपुर द्वारा प्रेषित आख्या पर जिलाधिकारी द्वारा पारित कुर्की आदेश के अनुपालन में अंतर्गत मु.अ.सं.01/2024 के तहत अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के अभियुक्त राजेश सिंह यादव व सुभाष सिंह यादव पुत्रगण सीता राम सिंह यादव निवासी ग्राम देवकली थाना रामपुरमाँझा जनपद गाजीपुर द्वारा अचल सम्पत्ति अ0नं0 341 रकबा 0.3140 हेक्टेयर, अपराध से अर्जित धन से क्रय की गई थी। जिसको जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर के आदेश के अनुपालन मे कुर्क किया गया। दोनों अभियुक्तों पर गैंगस्टर सहित अन्य मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं। कुर्क करने वाली पुलिस टीम में देवेन्द्र यादव तहसीलदार तहसील सैदपुर, कमला प्रसाद कानूनगो तहसील सैदपुर, चन्द्रभान हल्का लेखपाल तहसील सैदपुर जनपद गाजीपुर तथा कृष्ण कुमार सिंह प्र.नि. रामपुर मांझा जनपद गाजीपुर मय फोर्स शामिल रहे।

Post navigation

Previous: चकबंदी अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Next: बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत आधा दर्जन लोग जख्मी

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.