Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • समस्या

गेहूं बेचने के लिए क्रय केन्द्र पर किसानों की लग रही लंबी लाइन

ब्यूरो 24-05-2021
IMG-20210524-WA0013

जमानियां। विपणन शाखा केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए किसानों की लंबी लाइन लग रही है। जिससे किसान परेशान है और व्यवस्था को कोसते नजर आ रहे है।

बरूईन गांव के रहने वाले आनंद तिवारी का कहना है कि बिक्री के पंजीकरण के बाद ऑनलाइन टोकन नहीं मिल पा रहा है। जिससे गेहूं बेचने में परेशानी हो रही है। केंद्र के बाहर किसान ट्रैक्टर में गेहूं ले कर अपनी बारी का इंतराज कर रहे है। केन्द्र पर 300 कुंटल से अधिक का कांटा नहीं किया जा रहा है। जिससे दिन पर दिन परेशानी बढ़ती जा रही है। बारिश से अनाज खराब होने की आशंका भी बढ़ गयी है। वही किसान पिन्टू सिंह ने बताया कि खुले बाजार में  गेहूं का रेट कम होने से अधिकतर लोग केंद्र पर आश्रित हो गये है। वही केंद्र पर कांटा कम कर देने से किसानों कि परेशानी बढ़ गयी है और गेहूं बेचने के लिए कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है। बारिश के समय गेहूं को संभाल कर रखना मुश्किल हो गया है। जिससे नुकसान होने का अंदेशा बढ़ गया है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी शैलेश यादव ने बताया कि एक कांटे से खरीद की जा रही है। जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और लंबी लाइन लग गयी है। पहले दो कांटे चलते थे। जिससे खरीद करने में आसानी हो रही थी। पुनः दुसरा कांटा चालू करने के लिए पत्र भेजा गया है। स्वीकृति प्राप्त होते ही किसानों की समस्या दूर हो जाएगी।

Post navigation

Previous: हरी खाद के लिए ढैंचा बीज सर्वोत्तम
Next: जनसेवा केन्द्रों में वैक्सीनेशन के लिए होगा निःशुल्क ऑनलाइन पंजीयन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.