Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

उच्चाधिकारी के बोल से किसानों की बढ़ी परेशानी

विशेष संवाददाता 06-06-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210606-WA0002~3

नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के सोनहरिया गांव में पिछले एक सप्ताह से 100 के वी ए का ट्रांसफार्मर जलने से किसानों की नर्सरी सूखने के कगार पर हो गई है। वही उमस से गांव के जन जीवन भी बेहाल व परेशान है। एक तरफ जहां 48 घण्टे में ट्रांसफार्मर बदलने की बात हो रही है व झूठा दावा किया जा रहा है वही बिजली कर्मचारियों के मनमानी करने से भी लोग परेशान हैं। पिछले सोमवार को गांव का ट्रांसफार्मर जलने के बाद 1912 पर कम्प्लेन दर्ज कराया गया 48 घण्टे में बदलने की बात भी हुई लेकिन कर्मचारियों व ठेकेदारों के मनमानी करने व काम मे लापरवाही बरतने की वजह से एक सप्ताह होने तक ट्रांसफार्मर नही बदल सका। जिससे गांव के दर्जनों किसानों के धान की नर्सरी लगभग सूखने की कगार पर है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ढ़ढ़नी पावर हाउस के बाद कोई भी जिम्मेदार अधिकारी फोन नही उठा रहे हैं और कोविड महामारी की वजह से किसान और ग्रामीण इकट्ठा कही जाने में असमर्थ हैं जिसका लाभ बिजली कर्मचारी उठा रहे है और परेशान कर रहे हैं। ग्रामीणों का तो यंहा तक कहना था कि अधीक्षण अभियंता जमानिया महेन्द्र मिश्रा ने फोन पर अभद्रता की और कहा कि 48 घण्टे में नही लगा तो 48 दिन में लगेगा जो करना हो कर लो उसमे हम ट्रांसफार्मर बन जाय। विभाग के जिम्मेदार उच्च अधिकारियों की भाषा जब इस प्रकार होगी तो आम जनता का विश्वास किस पर होगा जंहा अपनी समस्याओं का निदान पा सके। खेती का सीजन होने और कड़ाके की धूप तथा साथ ही महामारी में कही भी बाहर एक साथ न बैठ पाने से तथा ऐसे समय मे बिजली भी न मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

Post navigation

Previous: जून माह में स्वास्थ्य विभाग चलाएगा मलेरिया रोधी माह
Next: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए प्रत्याशीयों ने किया नामांकन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.