Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • सूचना

पिता ने बेटी की शादी में खर्च किए करोड़ों रुपए और फिर करोडो की लागत से दिया मेडिकल कॉलेज की सौगात फिर भी पति ने दे दिया तीन तलाक

अनिल कुमार 03-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
images (27)

एक पिता ने अपनी बेटी की शादी मर्चेंट नेवी वाले युवक से कराई और करोड़ों रुपया खर्च किया लेकिन दूल्हा पक्ष को इतना से ही मंजूर नहीं था। उसने बेटी को प्रताड़ित कर पिता से मेडिकल कॉलेज की मांग किया पिता ने भी बेटी के भविष्य को देखते हुए एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण करा कर दिया। जिसमें उस बेटी की सास और जेठ मैनेजमेंट कमेटी में हुए तो वही उसका पति प्रबंध निदेशक रहा इसके बाद भी इन लोगों का मन नहीं भरा और कुछ दिनों के बाद फिर उसे मानसिक प्रताड़ना देते हुए मारपीट का पहले घर से भगाया। और फिर उसे व्हाट्सएप के जरिए तीन तलाक दे डाला जबकि उस बेटी ने तीन तलाक के बदले अपने पति और उसके परिवार को इस संबंध में एक नोटिस भी भेजा। और जब उस पर भी मामला नहीं बना तब उसने दहेज उत्पीड़न से संबंधित मुकदमा दर्ज कराया है।

हर पिता का सपना होता है कि वह अपनी बेटी की शादी ऐसे घर में करें जहां उसे दुनिया की तमाम खुशियां मिले। लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं की सभी की खुशियों का काफूर हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही गाजीपुर कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले के रहने वाली बेटी के साथ हुआ। जिसकी शादी 2007 में मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार कानपुर नगर में हुई थी। बेटी विदा होकर ससुराल भी गई और कुछ महीने बीतने के बाद परिवार के लोगों का ताना देने का काम शुरू हो गया। तुम्हारे पिता मेडिकल एजुकेशन के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं इसलिए उनसे कह कर एक मेडिकल एजुकेशन का कॉलेज यहां भी खुलवाओ। पिता ने बेटी की खुशियों के लिए बेटी को एक मेडिकल कॉलेज करोड़ों रुपया लगाकर खुलवाया। और उस मेडिकल कॉलेज में बेटी के सास और उसके जेठ को प्रबंध समिति के कमेटी में डाला साथ ही उसके पति को प्रबंध निदेशक बनाया जो मर्चेंट नेवी में कैप्टन है।

इस दौरान बेटी को दो बच्चे भी हुए और इसी दौरान सास और जेठ का मेडिकल कॉलेज को हड़पने की नीयत से जेठ को फर्जी तरीके से मेडिकल कॉलेज का कोषाध्यक्ष बना दिया और वित्तीय अनियमित्ता करने लगा। जिसकी जानकारी होने पर बेटी ने जब विरोध शुरू किया तब जनवरी 2023 में ससुराल के लोगों ने उसे मारपीट का ससुराल से भगा दिया। और फिर उसके पति ने शरीयत के अनुसार नोटिस भेजा। जिसमें उसे न रखने की बात कही और परवरिश के पैसे देने की भी बात कही।

वही 30 जनवरी 2025 को जब घर में सब ठीक-ठाक था सब हंसी-खुशी बैठकर बात कर रहे थे। इसी दर में उसके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप मैसेज आया जिस पर तलाक तलाक तलाक लिखा हुआ था। और कुछ देर बाद फोन आया और फोन पर भी उसके पति ने तलाक तलाक तलाक बोल दिया और उसके बाद एक रजिस्टर डाक से तीन तलाक का नोटिस भी भेज दिया।

इस पूरे मामले को लेकर उस बेटी के द्वारा भी एक नोटिस अपने पति को भेजा गया और उसके बाद जब कोई जवाब नहीं मिला तब उसने थकहार कर कोतवाली पुलिस में 1 तहरीर दिया। जिसमें उसने अपने पति ,जेठ और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और फिर इस तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के साथ ही मारपीट और मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकार की सुरक्षा अधिनियम 2019 के तहत धारा 3 और धारा 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

About the Author

अनिल कुमार

Editor

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, 5 लाख तक का ऋण व सब्सिडी
Next: युवा स्वरोजगार योजना, 25 लाख तक का ऋण और आकर्षक सब्सिडी

संबंधित खबरें

IMG-20250609-WA0012.jpg
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल, बनारस में चल रहा इलाज – एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.