Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

पराली में भीषण आग  नईबाजार से दाउदपुर तक फैली लपटें, किसानों में हड़कंप

ब्यूरो 23-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg


जमानिया।  तहसील क्षेत्र के ग्राम नईबाजार के सिवान में बुधवार दोपहर अचानक गेहूं की पराली में आग लग गई, जिसने तेज हवा के चलते देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें नईबाजार से होती हुईं अभईपुर, असैचन्दपुर, घुस्का और दाउदपुर तक फैल गईं, जिससे आसपास के किसानों में दहशत फैल गई।

आग की भयावहता को देखते हुए किसान लाठी-डंडा लेकर अपने खेतों की ओर दौड़ पड़े, ताकि वे अपने खेतों में रखे भूसे और गेहूं के बोझ को किसी तरह बचा सकें। सौभाग्य से, खेतों में खड़ी फसल नहीं थी, अन्यथा नुकसान और भी अधिक हो सकता था। हालांकि, पराली के जलने से पशुओं के चारे का संकट उत्पन्न हो गया है, जिससे किसान काफी चिंतित हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन तेज हवा की दिशा और गति के कारण आग तेजी से फैलती रही, जिससे उस पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो रहा था।
वहीं, उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया और तहसीलदार रामनरायण वर्मा राजस्व कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों का निरीक्षण किया। विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर किसानों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इस भीषण अग्निकांड से किसानों को चारे की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने और उचित मुआवजा दिए जाने की उम्मीद किसान कर रहे हैं।

About the Author

ब्यूरो

Editor

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नंदगंज पश्चिम क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण विद्युत विभाग ने शुरू किया खंभों का एलाइनमेंट कार्य
Next: 24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025 0
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Устойчивые ставки: Как использовать 1xbet зеркало

23-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.