Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

कर्मनाशा का जलस्तर बढ़ने से कई गॉवों में घुसा बाढ़ का पानी

विशेष संवाददाता 03-08-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210803-WA0045

ज़मानियां। स्थानीय तहसील के गंधुतालुका क्षेत्र में सोमवार को कर्मनाशा में एकाएक जलस्तर बढ़ जाने से दर्जनों गॉव बाढ़ की चपेट में आ गये। जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण अपने पशुओं को लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुँच गये तथा जिन लोगों का रिहायसी मकान बाढ़ के पानी से डूब गया वे प्राथमिक विद्यालय में शरण लिए हुए है। हॉलाकि मंगलवार की सुबह से ही धीमी गति से जलस्तर घट रहा है। जिससे बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने राहत की सॉस ली। जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही एसडीएम व तहसीलदार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का दौरा किया।

क्षेत्र के ग्राम गायघाट पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है तथा पशुपालक गॉव के मुख्य मार्ग पर अपने अपने पशुओं को लेकर अपना रावटी बना लिए है। गॉव में चारों तरफ पानी लग गया है तथा लोग अपने घरों में घिरे हुए है। ग्राम घुस्का का मल्लाह बस्ती व आंशिक हरिजन बस्ती पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है तथा रिहायसी मकान में भी पानी घुस गया है जिससे करीब 35 परिवार अपने पशुओं व सभी सामनों के साथ गॉव के प्राथमिक विद्यालय में शरण लिए हुए है। पूर्व प्रधान अशोक राम ने बताया कि एकाएक पानी बढ़ जाने से लोग काफी परेशान हो गये तथा नाव की सहायता से घर गृहस्थी का सारा सामन लेकर लोग प्राथमिक विद्यालय पर शरण लिए हुए है। अभी तक प्रशासन के तरफ से कोई मदद नही मिल पाया है। वही रायपुर‚ कसेरूआ‚ करमहरी‚ देवढ़ी, दाउदपुर, गायघाट, धुस्का आदि गांव के सिवान में कर्मनाशा नदी का पानी घुस गया है। जिससे धान की पूरी फसल बर्बाद होने के आसार बन गये है। जलस्तर बढ़ जाने से ग्रामीणों में परेशानी बढ़ी हुयी है। किसी को फसल की चिन्ता है तो किसी को घर गृहस्थी बचाने की चिन्ता है। हालांकि मंगलवार की सुबह से ही धीमी गति से जलस्तर कम होने से ग्रामीणों में राहत है। ग्रामीणों ने बताया कि जलस्तर कम हो रहा है ऐसे ही कम होता रहा तो रात तक ज्यादा पानी कम हो जायेगा। तहसील के आला अधिकारीयों के निर्देश पर लेखपाल लगातार सम्बधित गाँवों का दौरा कर रहे है तथा ग्रामीणों से वार्ता कर अधिकारीयों को सूचित कर रहे है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों की हर सम्भव मदद के लिए बाढ़ चौकी तहसील में स्थापित किया गया है। इस सम्बन्ध में तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरा किया जा रहा है और जरूरत के अनुसार नाव आदि मुहैया कराई जा रही है। राजस्व कर्मियों को हल्के में तैनात रहने के निर्देश दिये गये है।

Post navigation

Previous: लठिया स्थित विजय स्तंभ को देखने मऊ के जिलाधिकारी अपने परिवार के साथ पहुंचे
Next: भाजपा नेता बृजनन्दन सिंह बबलू किसान मोर्चा के बने प्रदेश मंत्री

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.