Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

दूसरी डोज़ के लिए सुविधानुसार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर लगवायें टीका

ब्यूरो 03-04-2021
khabarimg

गाजीपुर। कोविड-19 टीकाकरण को लेकर शासन अब गंभीर हो गया है जिसको लेकर 45 साल तक के उम्र के व्यक्ति का टीकाकरण कराना शुरू कर दिया है। इसके लिए प्रतिदिन 12000 लोगों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य दिया गया है। टीकाकरण को लेकर कई तरह की भ्रांतियां लोगों में है जिसकी वजह से अभी भी लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण में काफी कमी है । ऐसे में उन भ्रांतियों को लेकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार से खास बातचीत की गई।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला पुरुष अस्पताल और जिला महिला अस्पताल को मिलाकर कुल 76 केंद्रों पर निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। निजी नर्सिंग होम पर 250 रुपया का भुगतान कर टीकाकरण कराया जा सकता है। बातचीत के दौरान पूंछा गया कि जिस व्यक्ति ने अपना टीकाकरण जिस केंद्र पर करवाया है क्या दूसरी डोज़ के लिए भी वहीं जाना होगा। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ऐसा बिलकुल भी जरूरी नहीं है। लाभार्थी अपनी सुविधानुसार, नजदीक के टीकाकरण केंद्र पर जाकर कोविड का दूसरा टीका लगवा सकता है । केवल यह ध्यान रखना होगा कि पहला टीका कोवैक्सीन का लगा है या कोविशील्ड का । दूसरा भी उसी कंपनी का लगवाना होगा।
इस दौरान उन्होंने बताया कि दूसरी डोज़ के लिए कोई रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पहले टीके के लिए रजिस्टर किया है, तो वह स्वतः ही दूसरे टीके के लिए भी रजिस्टर्ड हो जाएगा। जिन्हें पहला टीका लग चुका है, उन्हें केंद्र पर जाकर मोबाइल नंबर बताना होगा, ताकि उनकी पूरी जानकारी मिल जाए कि पहला टीका कब लगा था। उसके बाद उन्हें दूसरा टीका लगाया जाएगा। दूसरी डोज़ के लिए अब समय बढ़ा दिया गया है । उन्होने बताया कि जिन लाभार्थियों को कोविशील्ड लगी है वह लाभार्थी 6 से 8 सप्ताह में दूसरी डोज़ लगवा सकते हैं तथा जिन लाभार्थियों को कोवैक्सीन लगी है वह लाभार्थी 4 से 6 सप्ताह में दूसरी डोज़ लगवा सकते हैं।
उन्होने कहा कि 45 साल से ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण शुरू होने के बाद 45 साल से नीचे के लोग भी टीका लगवाने की अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। अभी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोई दिशानिर्देश नहीं दिए गए हैं। केंद्रीय गाइडलाइन आने के बाद ही 18 साल से ऊपर और 45 साल से कम के लोगों को कोरोना का टीका लगया जा सकेगा ।

Post navigation

Previous: गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख
Next: पूर्व मंत्री का चोरों ने उड़ाया मोबाइल

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.