Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचकर पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने की मदद

ब्यूरो 07-08-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210807-WA0100

जमानियाँ। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर को देख व बाढ़ प्रभावित लोगों के पलायन की जानकारी होते ही शनिवार को पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने क्षेत्र के सब्बलपुर बाड़, मतसा बाड़ व देवरिया बाड़ का दौरा किया तथा लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का सलाह दिया ताकि बाढ़ का पानी बढ़ने से ग्रामीणों को ज्यादा परेशानी न हो।

उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि समय रहते बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी जरूरी ब्यवस्थाए कर दी जाय। बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा पशुओं के चारा की समस्या उत्पन्न हो जाती है। पानी बढ़ने से हरा चारा व भूसा की समस्या हो जाती है। श्री सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों का हर सम्भव मदद किया जायेगा। दुःख की घड़ी में ही अपनों व परायों की पहचान होती है। लोगों की मदद करना हमारी प्रथम प्राथमिकता है। वही लगभग दो बजे तक सब्बलपुर बाड़ के गंगबरार क्षेत्र के लोगों ने नाव से 60 मवेशी को लेकर सुरक्षित स्थान पर आ गये। वही सब्बलपुर बाड़ में कटान भी जारी है। यदि समय रहते उचित प्रबंध नही हुआ तो बहुत भयावह स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस मौके पर सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, प्रधान ओम प्रकाश उर्फ जज यादव, प्रधान राजेश्वर यादव सुड्डू, पूर्व प्रधान रजनीश यादव, सद्दाम खाँ, कलीम खाँ, रामचीज यादव, राहुल यादव, अनिल यादव, सोनू खाँ, नदीम खाँ, रामवृक्ष चौधरी, बजरंगी चौधरी, फैयाज खाँ, मुन्ना चौधरी, ज्ञानेंद्र यादव आदि सहित लेखपाल रूपेश रंजन सिन्हा मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: खतरे के निशान के उपर पहुँचा गंगा जल स्तर, तटवर्ती इलाकों में दहशत
Next: ट्रेन से गिरने से 22 वर्षीय युवक की हुई मौत

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.