Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

चोरी की 10 मोटरसाईकिल के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-07-2021
IMG-20210701-WA0030

गाजीपुर। थाना कासिमाबाद पुलिस ने बुद्धवार को आस पास के जनपदो मे मोटरसाईकिल चोरी करने वाले गैंग के 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार कर 10 अदद मोटर साईकिल बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा वाहन चोरी की घटना के अनावरण हेतु चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव थाना कासिमाबाद मय हमराही पुलिस टीम व थानाध्यक्ष बरेसर मय हमराही टीम के द्वारा 30.06.2021 को मुखबिर की सूचना पर डाही पुलिया के बगल मे बंद पड़ी मिल के पास से वाहन चोरी करने वाले गैंग के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से चोरी की 10 मोटरसाईकिल बरामद की गई। बरामद मोटरसाइकिलें जनपद के थाना कासिमाबाद ,थाना बरेसर, थाना विरनो,थाना कोतवाली गाजीपुर व जनपद मऊ व जनपद बलिया की विभिन्न स्थानों से चुराई गई हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम आलोक मिश्रा पुत्र अरुण मिश्रा निवासी ग्राम कागदीपुर थाना कासिमाबाद, अमित राजभर पुत्र विरेन्द्र राजभर निवासी ग्राम फत्तेपुर थाना कासिमाबाद, सिन्टू सोनकर पुत्र स्व0 रामदास निवासी ग्राम लीलापुर थाना बिरनों, दीपक राजभर पुत्र मनोहर राजभर निवासी ग्राम रेंगा थाना बङेसर बताया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कासिमाबाद पर मु0अ0सं0 228/2021 धारा 379/411 भादवि व मु0अ0सं0 233/2021 धारा 411/413/414/ 420/467/ 468/471भादवि पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बरेसर शशीचन्द चौधरी, उ0नि0 महमूद आलम थाना कासिमाबाद, व0उ0नि0 फूलचन्द पाण्डेय, उ0नि0 सुनील कुमार दूबे, उ0नि0 अभिराज सरोज, उ0नि0 जितेन्द्र उपध्याय, हे0का0 राजेश यादव, का0 प्रिंस सिंह, का0 सुरेश यादव, का0 उमर खान, का0 यशवंत मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: विधायक ने फीता काटकर प्रचार वाहन को किया रवाना
Next: संचारी व विषाणु जनित रोगो के दृष्टिगत किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं-डीएम

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.