Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना जांच के लिए बनीं चार-चार मोबाइल टीम

ब्यूरो 10-05-2021
khabarimg

गाजीपुर। पंचायत चुनाव बीतने के बाद जनपद के ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 संक्रमण बढ़ने की आशंका प्रबल हो गई है जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है । सोमवार से जनपद के सभी ब्लाकों में चार-चार मोबाइल टीम का गठन किया गया है, जो कि जनपद के प्रत्येक गांव में जाकर कोविड-19 के लक्षण युक्त व्यक्तियों का एंटीजन टेस्ट करेंगी और पॉजिटिव आने पर लोगों को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वह होम आइसोलेट होकर अपना इलाज कर सकें, इस दौरान मोबाइल टीम द्वारा निगरानी रखी जाएगी तथा उन्हें बचाव के तरीकों के बारे में भी बताया जाएगा ।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 के लक्षण वाले लोगों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है जिसको देखते हुए सभी ब्लाकों के लिए चार-चार मोबाइल टीम बनाई गई हैं। एक टीम में एक लैब टेक्नीशियन और दो से तीन अन्य पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं। यह लोग गांव में कैंप लगाकर लक्षण युक्त लोगों का मौके पर कोविड 19 जांच करेंगे और पॉजिटिव आने पर उनको विभाग की तरफ से बनाई गई मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के स्टोर प्रभारी बुद्धि लाल ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक के लिए 500 मेडिकल किट भेजी जा चुकी हैं, साथ ही शहरी क्षेत्र के लिए 200 और मोबाइल यूनिट के लिए 200 मेडिकल किट दी गईं हैं। इसके अलावा दूसरे राउंड के लिए 10,000 मेडिकल किट और तैयार हो रहीं हैं जिसे जरूरत पड़ने पर संबंधित ब्लाक को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मेडिकल किट में डाकसिलिंग 100 एमजी दो गोली प्रतिदिन 5 दिन तक, पेरासिटामोल 500 एमजी बुखार होने की दशा में अधिकतम 3 बार, जिंकोविट एक गोली रोज, विटामिन सी एक गोली रोज, लिव्रमैक्सिन 12 एमजी एक गोली रोज रात 3 दिन तक दी गई है। इन दवाओं को लेने के साथ ही प्रिस्क्रिप्शन में यह भी बताया गया है कि ऑक्सीजन लेवल बनाए रखने के लिए हमेशा पेट के बल लेटें, तुलसी अदरक काली मिर्च का काढ़ा दिन में दो बार पिए, गर्म पानी का भाप दिन में दो बार एवं गुनगुने पानी से दिन में दो बार गरारा भी करें, लिखी हुई पर्ची भी दवा के साथ रखी गयी है।

Post navigation

Previous: बेसिक शिक्षा कार्यालय के गोदाम में लगी आग,स्कूली बैग जलकर खाक
Next: पुलिस ने करीब 6 वाहनों का किया चालान 1 वाहन सीज

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.