Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

दुर्लभ प्रजाति के मिले चार उल्लू के बच्चे

ब्यूरो 01-12-2021
3221

जमानियां। क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित बरेसर नहर पुलिया के पास नहर के किनारे बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे विलुप्त हो रही दुर्लभ प्रजाति उल्लू के चार बच्चे मिले हैं। जिसे पशुपालन विभाग के टीम ने मेडिकल कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार बरेसर नहर पुलिया के पास नहर के किनारे सफेद रंग के विलुप्त हो रही दुर्लभ प्रजाति के सफेद उल्लू के चार बच्चे मिले। जिसके पास एक कुत्ता भौंक रहा था और अन्य कुत्ते उस पर झपटने के लिए दौड़े लेकिन पास मौजूद लोगों ने कुत्तों को भगा दिया। सौभाग्य से इन दुर्लभ प्रजाति के उल्लू को राहगीरों ने बचाया लिया। नहर के किनारे कुछ ही देर में तमाम लोग एकत्र हो गए और इस अजीबोगरीब पक्षी को देखकर आश्चर्य कर रहे थे। राहगीरों ने अजीबोगरीब पक्षी के बच्चों को देख नगर स्थित पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जिस पर पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार एवं पैरापेट रामानुज मौके पर पहुंच गये। जहां पशु डॉक्टर की टीम ने एक एक कर सभी उल्लू के बच्चों का परीक्षण किया और सुरक्षित सभी उल्लू के बच्चों को अपने साथ पशु चिकित्सालय ले आये। जिसके बाद बच्चों को स्वास्थ्य पाये जाने पर वन विभाग को इसकी सूचना दी। इस संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार ने बताया कि उल्लू की प्रजाति लुप्त हो रही प्रजाति में से एक है और सफेद उल्लू का बच्चा अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का है। इसका मतलब है कि दुर्लभ प्रजाति के इस उल्लू के मिलने का मतलब है कि यहां का माहौल और जलवायु इसके माकूल है। उन्होंने बताया कि परीक्षण के बाद सभी उल्लू स्वास्थ्य पाये गये है। जिसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

Post navigation

Previous: संविदाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया धरना प्रदर्शन
Next: पूछताछ केंद्र का संचालन बन्द

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.