Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • धरना प्रदर्शन

संविदाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया धरना प्रदर्शन

ब्यूरो 01-12-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
WhatsApp Image 2021-12-01 at 4.08.31 PM

जमानियां। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार की सुबह विनियमितीकरण व समायोजन समेत सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में मुखर हुए स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने  कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस बार संविदा कर्मी आरपार की लड़ाई के मुड़ में दिखाई दे रहे है।

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर लंबित सात सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संविदा कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि विनियमितीकरण, समायोजन व असृजित पदों का विभाग द्वारा सृजन किया जाए। वेतन पॉलिसी लागू की जाए। सातवें वेतन आयोग का लाभ व जॉब सिक्योरिटी प्रदान की जाए। रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण किया जाए। बीमा पॉलिसी लागू की जाए। उनके धरने को चतुर्थ श्रेणी संघ एवं फार्मासिस्ट संघ में भी पूरा समर्थन दिया है।  जिसके बाद संविदा कर्मियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रविरंजन को मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर एकलाख अहमद‚ संदीप पाण्डेय‚ अभिषेक सिंह‚ बृजेश यादव‚ सोनू शर्मा‚ महेन्द्र सिंह‚ मोहित कुमार‚ पूनम कुशवाहा‚ अरुण यादव‚ पुनम‚ निशा‚ उमा पाल‚ उत्तम‚ फिरोज‚ पवन आदि मौजूद रहे। 

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में होमगार्ड घायल
Next: दुर्लभ प्रजाति के मिले चार उल्लू के बच्चे

संबंधित खबरें

IMG-20250503-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी, डीएम को बुलाने पर अड़े ग्रामीण

ब्यूरो 03-05-2025
IMG-20250502-WA0002.jpg
  • धरना प्रदर्शन

करंडा ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ब्यूरो 02-05-2025
VideoCapture_20250425-200612
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धरना प्रदर्शन
  • नेशनल न्यूज

पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

अनिल कुमार 25-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.