Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • घटना / दुर्घटना

गाजीपुर के जंगीपुर में फोरलेन बना ‘खूनी पटरी’ ट्रक-ट्रेलर भिड़ंत में चालक गंभीर, ट्रक ड्राइवर फरार

ब्यूरो 20-05-2025
IMG-20250520-WA0004.jpg


गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन एक बार फिर दुर्घटना का गवाह बना। मंगलवार देर रात जंगीपुर टी प्वाइंट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टक्कर मारने वाला ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार देर रात करीब 2 बजे उस समय हुई जब वाराणसी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे से आ रहा ट्रेलर संभल नहीं पाया और सीधे ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसका चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग नींद से जाग गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जंगीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर में फंसे चालक को बाहर निकाला। घायल चालक की पहचान बहादुरगंज, कासिमाबाद निवासी अजय कुमार यादव (42) के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हैरानी की बात यह है कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस घटना ने एक बार फिर फोरलेन पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और लापरवाह चालकों पर लगाम लगाने की प्रशासन की क्षमता पर सवाल खड़ा कर दिया है।
थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को रास्ते से हटा दिया गया है। इस घटना के बाद एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या प्रशासन के पास फोरलेन पर तेज रफ्तार और मौत का सबब बन रहे वाहनों पर नियंत्रण पाने के लिए कोई ठोस योजना है, या ऐसे ही हादसे आम खबर बनते रहेंगे?

Post navigation

Previous: पीजी कॉलेज गाजीपुर में पहली बार स्कैन कोड आधारित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Next: गुरुकुल इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल में ‘स्पेक्ट्रा-एक्स’ विज्ञान प्रदर्शनी और फिटनेस जिम का भव्य उद्घाटन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.