Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

22 अगस्त से 29 अगस्त तक वन विभाग मना रहा रक्षा सूत्र सप्ताह

ब्यूरो 23-08-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210823-WA0010

गाजीपुर। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग ने बताया कि विरासत वृक्षों एवं पौधरोपण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु लोगों में जागरूकता एवं लगाव पैदा करने और पौधों की सुरक्षा करने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा रक्षा बंधन पर्व के शुभ अवसर पर 22 अगस्त से 29 अगस्त तक रक्षा सूत्र सप्ताह मना जा रहा है।

सप्ताह भर वन कर्मी जनप्रतिनिधियों एवं लोगों की सहयोग से विरासत वृक्षों एवं रोपित पौधों को रक्षा सूत्र बाँधकर उनमें सुरक्षा की भावना जगायेंगे। इसी शुभ अवसर के उपलक्ष्य में सोमवार सदर विधायक संगीता बलवंत द्वारा लार्ड कार्नवालिस के सामने स्थित अति प्राचीन बरगद के वृक्ष जिसे विरासत वृक्ष घोषित किया गया पर रक्षा सूत्र बाँधकर विरासत वृक्षों एवं पौधरोपण में रोपित पौधों की सुरक्षा एवं संवर्धन हेतु शपथ दिलायी गयी। सदर विधायक ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि विरासत वृक्षों एवं रोपित पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन कर लें तो हमारा पर्यावरण स्वस्थ रहेगा एवं हमें भविष्य में आक्सीजन की कमी एवं ग्लोबल वार्मिंग जैसी विभीषिका से नहीं गुजरना पड़ेगा। यह अभियान पूरे जिले में वृक्षारोपण जन आन्दोलन के तहत रोपित किये गये पौधों की सुरक्षा एवं रख-रखाव हेतु चलाया जायेगा। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वनप्रभाग प्रदीप कुमार द्वारा रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम एवं इसकी महत्ता के बारे में विस्तार से बताया गया। मौके पर स्थानीय प्रतिनिधि, स्थानीय जनता, क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं वन कर्मी उपस्थित रहें।

Post navigation

Previous: बी ए प्रथम वर्ष में एडमिशन हेतु प्रवेश परीक्षा 25 अगस्त को
Next: 24 को होगा ऑनलाइन रोजगार मेला का आयोजन

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.