Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

गहमर पुलिस ने अवैध देशी शराब व तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 04-08-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गहमर। पुलिस अधीक्षक ग़ाज़ीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर कोतवाली पुलिस ने अवैध देशी शराब एवं तमंचे के साथ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

जानकारी के अनुसार गहमर थाने से सम्बद्ध बारा चौकी इंचार्ज को मंगलवार की सुबह जरिये मुखबिर पता चला कि शराब तस्कर अवैध शराब के साथ तस्करी के लिए बिहार निकलने की फिराक में है। इस सूचना पर बारा चौकी इंचार्ज कृष्ण प्रताप सिंह अपने हमराहियों के साथ भतौरा पुलिया के पास चेकिंग शुरू कर दिए। थोड़ी देर में एक संदिग्ध आते हुए दिखाई दिया।पुलिस ने जब उसे रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से 180 शीशी अवैध देशी शराब एवं एक अदद 12 बोर तमंचा व एक अदद ज़िंदा 12 बोर कारतूस बरामद हुआ।पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम विकास शर्मा पुत्र रामनाथ शर्मा निवासी ग्राम न्यायपुर थाना मुफस्सिल जनपद बक्सर बिहार बताया।इस टीम में चौकी इंचार्ज बारा कृष्ण प्रताप सिंह के अलावा हेड कांस्टेबल वीजय कुमार, कांस्टेबल इम्तियाज़ अली, कांस्टेबल विपुल पाठक, कांस्टेबल विनोद कुमार सिंह, कांस्टेबल अंकित सिंह,कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार मौर्य शामिल रहे। इस संबंध में कोतवाल अनिल कुमार पांडे ने बताया कि 180 शीशी अवैध देशी शराब व तमंचे के साथ एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है।जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त ने स्वीकारा है कि वह लंबे समय से शराब तस्करी से जुड़ा है।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मेघावी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लहराया परचम
Next: सड़क पर लगे कीचड़ और जलजमाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर रोपा धान

संबंधित खबरें

IMG-20250609-WA0012.jpg
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल, बनारस में चल रहा इलाज – एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.