Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

चेतावनी बिन्दु पार कर खतरा बिंदु से उपर बह रही गंगा

विशेष संवाददाता 16-09-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240916-WA0159.jpg

गाजीपुर। जिले में हुई अल्प वर्षा से जहां किसान अपनी फसलों की सिंचाई निजी माध्यमों से करते हुए किसी तरह धान की फसल को बचाने में लगे हैं, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पहाड़ों पर हो रही तीव्र बरसात से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ाव पर है।वर्तमान समय में उफनती गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गयी हैं और जलस्तर लगातार बढ़ने से गंगा के किनारे व तटवर्ती क्षेत्रों में बसे लोगों में अपना आशियाना डूबने की फिक्र लगी हुई है तो वहीं गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों के किसान अपनी खेती को डूबकर बर्बाद होते देखकर परेशान हैं। वहीं गोभी, मिर्चा सहित अन्य सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के खेत पानी में डूब गये हैं और सारी सब्जियां गलकर नष्ट हो रही हैं। वहीं गंगा के कटान से खेत भी गंगा में समाहित होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.पिछले सप्ताह 12 सितम्बर की शाम सात बजे जलस्तर 58.690 मीटर रहा और तबसे बढ़ाव लगातार जारी है। सोलह सितम्बर को सुबह पांच बजे गंगा का जलस्तर 63.350 मीटर तथा सात बजे जलस्तर 63.410 मीटर मापा गया।
बताते चलें कि जिले में गंगा नदी के बाढ़ की स्थिति का मापदंड निर्धारित है। जिले में सामान्य जलस्तर 59.906 मीटर, चेतावनी बिंदु (निम्न स्तर) 61.550 मीटर, खतरा बिंदु (मध्य स्तर) 63.105 मीटर तथा बाढ़ का उच्च स्तर 65.220 मीटर निर्धारित है.
उल्लेखनीय है कि जिले में वर्ष 2019 में बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.530 मीटर, वर्ष 2021 में बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.680 मीटर तथा वर्ष 2022 बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.390 मीटर रहा था।

Post navigation

Previous: श्री गांधी इंटर कॉलेज सिंगेरा में प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य की आपसी लड़ाई से बच्चों का भविष्य अधर में
Next: सिद्धपीठ हथियाराम मठ में 18 सितंबर को होगा चातुर्मास महानुष्ठान की पूर्णाहुति

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.