Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

गंगा नदी का कहर जारी

विशेष संवाददाता 18-09-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

जमानियां । गंगा का कहर जारी है, क्षेत्र के तटवर्ती मलसा,करैला,देवरिया भगीरथपुर,चक मेदनी नंम्बर एक ,गडहाछानबे बैरनपुर रामपुर पट्टी सरनाम खां पाहसैयद राजा आदि गाँव के करीब पानी पहुंच चुका है,यही नहीं देवरिया पुलिस चौकी में बाढ का पानी घुस गया है। चकमेदानी नंबर एक स्थित प्राइमरी पाठशाला भी पानी से घिर गया है।लोगों ने कहा कि अगर इसी तरह रफ्तार रहा तो, बाढ की चपेट में पूरी तरह से आ सकते है।बाढ के पानी के कारण, स्कूल,मन्दिरों तक बाढ का पानी पहुंच चुका है,कई मार्ग भी बाढ के पानी से डूब गये हैं,जिसके कारण आवागमन में लोगों को दिक्कतो का सामना करना पड रहा है ।
बाढ के पानी के चलते इलाके के करीब सैकड़ों बीघे की विभिन्न फसलें ,जानवरो का चारा आदि जलमग्न हो गया है,जिससे कि किसानों को चिंता सताने लगी है,बहुतेरे ग्रामीण तो बाढ के पानी से घिरे खेतो में बोई गई सब्जियों को तोडने में जुटे है,ताकि उन्हें आर्थिक तौर पर नुकसान कम हो सके।
इधर बाढ प्रभावित गावों ,शरणालय आदि का एसडीएम अभिषेक कुमार ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया, उन्होंने मातहतों को चेताया कि बाढ को लेकर सतर्क रहे,किसी के भी बिना सूचना के गायब रहने कि सूचना पर सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाई की जाएगी।
एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि बाढ पर प्रशासन की नजर बनी हुई है,कहा कि आपात परिस्थितियों के लिए प्रशासन,राहत और बचाव दल मुस्तैद है,कहा कि कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे सक्रिय कर दिया गया है।

Post navigation

Previous: गंगा का रौद्र रूप थमते ही कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ़ा
Next: कंपोजिट विद्यालय बेटावर कला को चोरों ने बनाया निशाना

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.